सिमडेगा में 82 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, Simdega News

गांजा ओडिशा के अंगुल से बिहार के बक्सर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से मुजफ्फरपुर निवासी ड्राइवर दीनानाथ महतो को गिरफ्तार किया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 12:28 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 12:28 PM (IST)
सिमडेगा में 82 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, Simdega News
सिमडेगा में 82 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, Simdega News

सिमडेगा, जेएनएन। जिले के ठेठईटांगर थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बोलेरो वाहन समेत करीब 82 किलो गांजा जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह गांजा ओडिशा के अंगुल से बिहार के बक्सर ले जाया जा रहा था। इससे पूूूूर्व पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी हो रही है। जिसकी बाद की गई कार्रवाई केे दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। 

एसडीपीओ राजकिशोर ने इस संबंध में बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी हो रही है। जिसके बाद पुलिस ने अपनी दबिश बढ़ा दी। इस बीच पुलिस ने वाहन जांच के दौरान जोराम के समीप बोलेरो को पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा था। यह गांजा ओडिशा के अंगुल से बिहार के बक्सर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से ड्राइवर दीनानाथ महतो रामनगर डेरा चौक मुजफ्फरपुर निवासी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है।

chat bot
आपका साथी