फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़े खिलाड़ी

खेल मंत्रालय भारत सरकार भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय ओलंपिक संघ एवं हा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:11 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 10:11 PM (IST)
फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़े खिलाड़ी
फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़े खिलाड़ी

जासं,सिमडेगा:खेल मंत्रालय भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण व भारतीय ओलंपिक संघ एवं हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार हॉकी झारखंड द्वारा शु्क्रवार को भेलवाडीह गांव में फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। हॉकी झारखंड द्वारा आयोजित फिट इंडिया फ्रीडम रन में अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों से लेकर नन्हे-नन्हे खिलाड़ियो ने मास्क लगाकर तथा शारीरिक दूरी का अनुपालन करते हुए दौड़ में भाग लिया। इस दौड़ में हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी संगीता कुमारी,व्यूटी डुंगडुंग , एथेलिटक्स खिलाड़ी, उर्मिला सोरेंग, हॉकी खिलाड़ी, अंजना केरकेट्टा, नवीन केरकेट्टा, रवि शंकर, सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी