पुण्यतिथि पर एनई होरो को दी गई श्रद्धांजलि

सिमडेगा: झारखंड पार्टी के संस्थापक सह झारखंड आंदोलन की अगुवा एनई होरो की दसवीं पुण्य ि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:34 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:34 PM (IST)
पुण्यतिथि पर एनई होरो को दी गई श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर एनई होरो को दी गई श्रद्धांजलि

सिमडेगा: झारखंड पार्टी के संस्थापक सह झारखंड आंदोलन की अगुवा एनई होरो की दसवीं पुण्य तिथि झारखंड पार्टी कार्यालय में मंगलवार को मनाई गई। मौके पर पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक भगत ने एनई होरो की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि एनई होरो को झारखंड के गांधी के रूप में जाना जाता है, और आज आदिवासियों को संगठित करने में उनकी भूमिका को भुलाया नहीं जा सकता है। आजादी से पहले ही होरो जी ने क्षेत्र के आदिवासियों की आवाज को बुलन्द कर झारखंड पार्टी कि स्थापना की थी। और एकीकृत बिहार में विधानसभा में 32 सीट पर जीत दर्ज कर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई थी। भगत ने आज के परिवेश में भी एन ई होरो के सिद्धांतों को प्रासंगिक बताते हुए कहा कि हमें उनकी आदर्शों में चलकर क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास करते हुए जल जंगल और जमीन की रक्षा करनी है। मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मतियस बागे, नंदू ठाकुर, राकेश कुमार, अभिलाषा महिमा बाडा, ¨पटू ¨सहा, जॉनसन, पतरस होरो,जयकांत सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी