सिमडेगा में राष्ट्रीय टूर्नामेंट झारखंड के लिए शान

जासंसिमडेगा जिले में 10 मार्च से आयोजित 11वां सबजूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 08:50 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 08:50 PM (IST)
सिमडेगा में राष्ट्रीय टूर्नामेंट झारखंड के लिए शान
सिमडेगा में राष्ट्रीय टूर्नामेंट झारखंड के लिए शान

जासं,सिमडेगा : जिले में 10 मार्च से आयोजित 11वां सबजूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लेने खेलकूद व युवा कार्य निदेशालय झारखंड के निदेशक सिमडेगा पहुंचे। उन्होंने संबंधित सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्य सड़क मार्ग अलबर्ट एक्का स्टेडियम से एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम तक पैदल चल तैयारियों का मुआयना किया। उपायुक्त सुशांत गौरव ने सफल आयोजन को लेकर बताया कि खिलाड़ियों के खेल संबंधी सुविधा के साथ उनके रहने, भोजन, पेयजल समेत अन्य तैयरियां की गई है। 26 राज्यों की टीम चैम्पियनशीप में भाग लेगी। 7 मार्च को तामिलनाडु एवं महाराष्ट्र की टीम जिले में पहुंचेगी। स्टेशन पर खिलाड़ियों के लिण् जलपान की विशेष व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों को स्कॉट कर जिला लाया जाएगा।हॉकी इंडिया के पदाधिकारीगण का भी आगमन होगा। 10 मार्च 2021 को जिले के लिए गर्व का दिन होगा। 10 मार्च को पहली बार जिले के एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 11 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2021 का शुभारंभ होगा। राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा चैम्पियनशिप का शुभारंभ किया जायेगा।खिलाड़ियों के लिए अन्य राज्यों के अलावे झारखंडी पकवान की भी विशेष व्यवस्था रहेगी। उन्होंने छात्रावास की मरम्मती एवं रंगरोगन, हॉकी स्टेडियम की मरम्मती एवं रंगरोगन, अम्बेडकर चौक से एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम तक मरम्मती व रंगरोगन,बिजली व्यवस्था के साथ-साथ हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में 03, अलबर्ट एक्का स्टेडियम में 5, अम्बेडकर चौक के पास 01 स्टेडियम के मुख्य मार्ग में 02 अधिष्ठापित किये गए नव निर्मित हाई मास्ट लाईट का निर्माण के बारे में भी बताया। निदेशक जीशान कमर ने इस क्रम में बताया कि हॉकी की नर्सरी सिमडेगा जिले में 11वीं राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2021 का आयोजन जिले के साथ-साथ राज्य के लिए भी गर्व की बात हैं। खेल निदेशक ने छात्रावास की खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता मो. शहजाद परवेज, जिला खेल पदाधिकारी तुषार रॉय, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, हॉकी झारखंड सचिव विजय शकंर सिंह, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी आदि मौजूद

थे। जिले में बनेगा एक और एस्ट्रोटर्फ

सिमडेगा:खेल निदेशक जिशान कमर ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए एक ओर नए एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। जिला स्तर से इसका प्रस्ताव भी प्राप्त है।उन्होंने जिले के बाजार टांड़ में मल्टीपर्पस ओपन स्टेडियम तथा इनडोर स्टेडियम निर्माण से संबंधित स्थलीय जायजा लिया। उपायुक्त ने बताया कि स्टेडियम में वॉलीबाल, वास्केटवॉल, बैडमिनट, 400 मीटर का एथलीट ट्रेक, क्रिकेट अभ्यास पिच, खिलाड़ियों के रहने के लिए हॉस्टल, पार्किंग, दशकों के बैठने की व्यवस्था, पारदर्शी घेरांबदी, दुकान लगाने हेतु स्थल सहित अन्य सुविधाओं के साथ-साथ स्टेडियम का निर्माण से संबंधित प्रस्ताव विभाग को भेजा जा चुका है।

chat bot
आपका साथी