कुरडेग में मिनी राइस मिल होगी स्थापित

जासंसिमडेगाउपायुक्त सुशांत गौरव ने कुरडेग प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण विकास कार्यों का जायजा लि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 10:30 PM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 10:30 PM (IST)
कुरडेग में मिनी राइस मिल होगी स्थापित
कुरडेग में मिनी राइस मिल होगी स्थापित

जासं,सिमडेगा:उपायुक्त सुशांत गौरव ने कुरडेग प्रखंड का क्षेत्र भ्रमण विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कुरडेग प्रखंड में मिनी राईस मिल स्थापना की दिशा में जिला प्रशासन के द्वारा कार्य किया जा रहा हैं।क्षेत्र में कृषि कार्य को भी बढ़ावा देने का निर्देश अधिकारियों को दिए।उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरडेग का भी निरीक्षण किया। कोरोना संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम की दिशा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवाईयों की पंजी की जांच की, स्टाक मेंटेन के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मेडिसिन इंचार्ज पदाधिकारी दवाईयों की कमी प्रखण्ड अन्तर्गत न होने दें, समय रहते सिविल सर्जन को सूचित करें। आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त ने कुरडेग प्रखंड अंतर्गत खिंडा पंचायत के परकला बथानटोली के चेक डैम मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। स्थलीय निरीक्षण कर चैक डैम निर्माण से सुविधाओं का अवलोकन किया। ढलाई वाले एरिया मे पत्थल की लेबलिग कराने की बात कही। जिससे कि चेकडैम में वर्षा का पानी छन कर डैम में प्रवाह करें। पानी का समुचित संचयन से मत्स्य पालन, बतख पालन, पशु पालन कर ग्रामीण अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। उपायुक्त ने जंगल में कटे पेड़ों को देख उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होने मौके पर उपस्थित पंचायत की मुखिया को कहा कि समिति बनाएं, जो चैक-डैम की देख-रेख एवं उपयोगिता सुनिश्चित करेंगे। कुरडेग में कोविड अस्पताल के लिए लिया जायजा

सिमडेगा: कोलेबिरा, ठेठईटांगर,सिमडेगा,बानो प्रखंड के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरडेग प्रखंड में ऑक्सीजन सपोर्टेड कोविड अस्पताल की शुरूआत की दिशा में उपायुक्त ने भवन का निरीक्षण किया। आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीडीओ को अस्पताल की कमान संभालते हुए प्रखंड अन्तर्गत कोविड मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की दिशा में कार्य करने की बात कही। अस्पताल से संबंधित आवश्यक तैयारियों का प्रतिवेदन तैयार कर सिविल सर्जन को प्रेषित करने को कहा।

chat bot
आपका साथी