मास्क बनाओ और जीतो पुरस्कार

वश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे विश्व में खेल की गतिविधि।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 09:47 PM (IST)
मास्क बनाओ और जीतो पुरस्कार
मास्क बनाओ और जीतो पुरस्कार

जासं,सिमडेगा:विश्वव्यापी महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से पूरे विश्व में खेल की गतिविधि बंद हो गई है।सभी तरह की प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं।इससे हमारे जिला के खिलाड़ी भी प्रभावित हैं।इसे देखते हुए हॉकी सिमडेगा ने खिलाड़ियों को व्यस्त रखने के लिए उनके लिए मास्क बनाओ पुरस्कार जीतो प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है ।जिसमें सिमडेगा जिला के कोई भी खेल के खिलाड़ी तथा झारखंड राज्य के कोई भी हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके अंतर्गत भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने घर में ही रह कर खुद से अपने तथा अपने परिवार के सदस्यों के लिए मास्क बनाएंगे तथा उस स्वनिर्मित मास्क को स्वयं तथा अपने परिवार के सभी सदस्यों को पहना कर उसका फोटो खींच कर या सेल्फी लेकर हॉकी सिमडेगा के पास मेल या मोबाइल से भेजेंगे।

chat bot
आपका साथी