विधायक के बीमार भाई से मिले कई प्रखंड अध्यक्ष

सिमडेगा विस क्षेत्र के कुरडेग सिमडेगा पाकरटांड़ व केरसई प्रखंड के क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:38 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:38 PM (IST)
विधायक के बीमार भाई से मिले कई प्रखंड अध्यक्ष
विधायक के बीमार भाई से मिले कई प्रखंड अध्यक्ष

जासं,सिमडेगा : सिमडेगा विस क्षेत्र के कुरडेग, सिमडेगा, पाकरटांड़ व केरसई प्रखंड के कांग्रेस प्रखंड अध्यक्षों ने मंगलवार को रांची जाकर इलाजरत विधायक भूषण बाड़ा के भाई अजित बाड़ा से मुलाकात की।

साथ ही अजित के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इसके बाद विधायक बाड़ा से मिलकर संगठन की मजबूती पर चर्चा की। विधायक ने सभी प्रखंड अध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में अंधविश्वास को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सर्पदंश के बाद लोग अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराएं। इसके लिए भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान जागरूक करें। डायन प्रथा जैसे अंधविश्वास को भी क्षेत्र से दूर करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। मौके पर अजित लकड़ा, देवनिश खलखो, बीरेंद्र तिर्की, डेविड तिर्की, मुंश खेस आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी