लठ्ठाखम्हन प्रतियोगिता था सलीमा के लिए टर्निग प्वाइंट

जागरण संवाददाता सिमडेगा सलीमा टेटे के लिए जिला के लठ्ठाखम्हन की हॉकी प्रतियोगिता टर्निग प्व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:28 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:28 PM (IST)
लठ्ठाखम्हन प्रतियोगिता था सलीमा के लिए टर्निग प्वाइंट
लठ्ठाखम्हन प्रतियोगिता था सलीमा के लिए टर्निग प्वाइंट

जागरण संवाददाता, सिमडेगा : सलीमा टेटे के लिए जिला के लठ्ठाखम्हन की हॉकी प्रतियोगिता टर्निग प्वाइंट रहा था। सलीमा के पिता सुलक्शन टेटे उसे 2011 से ही वहां लगातार खेलने ले जाते थे, जहां उसे बेस्ट खिलाड़ी का भी पुरस्कार मिला था। प्रतियोगिता में मनोज कोनबेगी की नजर सलीमा पर गई और उनके पिता को हॉकी सेंटर के लिए ट्रायल दिलाने को कहा। नवंबर 2013 में उसका चयन आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा के लिए चुनी गई और उसी वर्ष अपनी प्रतिभा के बल पर सेंटर में नामांकन के मात्र एक माह बाद ही दिसंबर के अंतिम सप्ताह में रांची में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम के लिए चुनी गई। हॉकी सेंटर में हॉकी कोच, 2014 में हॉकी इंडिया द्वारा पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में पहली बार झारखंड टीम से चुनी गई थी और टीम ने रजत पदक जीता था। सलीमा 2016में पहली बार जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में चुनी गई और जूनियर भारतीय महिला टीम के साथ स्पेन दौरे पर गई जो उसके लिए पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता थी। उसी वर्ष बैंकाक में आयोजित अंडर 18 एशिया कप के लिए जूनियर भारतीय महिला टीम की उपकप्तान बनाई गई थी। जिसमे टीम को कांस्य पदक प्राप्त किया था। 2016 नवंबर में ही एक प्रतियोगिता के लिए सलीमा का चयन सीनियर महिला टीम के लिए हुआ था और आस्ट्रेलिया दौरे पर गई थी। उसके बाद से लगातार वो जूनियर भारतीय महिला टीम से खेलती रही। 2018 यूथ ओलिंपिक में उसे जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया और टीम रजत पदक प्राप्त की। जिसके लिए उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था। साथ ही तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास और उस समय के विपक्ष के नेता सह वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सलीमा को सम्मानित किया था। 2019में सलीमा चयन सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए स्थाई तौर पर हुआ जो बाद में ओलिंपिक के लिए चुनी गई। उसकी छोटी बहन महिमा टेटे भी हॉकी खिलाड़ी और झारखंड टीम से खेलती है। झारखंड सरकार द्वारा संचालित आवासीय हॉकी सेंटर सिमडेगा में कोच प्रतिमा बरवा ने सलीमा के प्रतिभा को निखारने का प्रयास किया।

chat bot
आपका साथी