श्रीरामरेखाधाम में 28 नवंबर से शुरू होगा कार्तिक मेला

श्रीरामरेखा धाम विकास समिति की बैठक शनिवार को धाम परिसर में महंत उमाका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:31 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:31 PM (IST)
श्रीरामरेखाधाम में 28 नवंबर से शुरू होगा कार्तिक मेला
श्रीरामरेखाधाम में 28 नवंबर से शुरू होगा कार्तिक मेला

जासं,सिमडेगा: श्रीरामरेखा धाम विकास समिति की बैठक शनिवार को धाम परिसर में महंत उमाकांत जी महाराज की अध्यक्षता में हुई। मुख्य रूप से कार्तिक पूर्णिमा मेला को लेकर विचार-विमर्श किया गया। ब्रह्मालीन बाबा जय राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही दीप प्रज्वलित किया गया। इसके बाद राम धुन के साथ बैठक शुरू हुई। बैठक की संपुष्टि करते हुए हिदू धर्म रक्षा समिति के कार्यों की समीक्षा की गई एवं श्री राम रेखा धाम से संचालित सेवा केंद्रों के क्रियाकलापों पर भी विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर चार दिवसीय धार्मिक समारोह एवं मेला का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक धार्मिक अनुष्ठान सह मेला का आयोजन होगा। इसे लेकर विधि व्यवस्था कायम रखने पर विचार किया गया।साथ ही सभी जरूरी तैयारी पूर्व से ही कर लेने को कहा गया।10 नवंबर को पुन: बैठक करने पर सहमति बनी। बैठक में रामरेखा धाम विकास समिति, हिदू धर्म रक्षा समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक के अंत में श्री रामरेखा धाम के कर्मठ कार्यकर्ता शिवनाथ मेहर, जागेश्वर दास, केश्वर प्रधान,सुधीर प्रसाद, मनमोहन कसेरा, विजय कुमार गरजा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया।इन कार्यकर्ताओं के निधन से रामरेखा धाम को अपूरणीय क्षति हुई है।उनकी आत्मा की शांति के लिए अंत में 2 मिनट का मौन धारण किया गया।

chat bot
आपका साथी