अयोध्या में भूमि पूजन से उत्साह, मनेगी दीपावली

जासंसिमडेगा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 06:33 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:33 PM (IST)
अयोध्या में भूमि पूजन से उत्साह, मनेगी दीपावली
अयोध्या में भूमि पूजन से उत्साह, मनेगी दीपावली

जासं,सिमडेगा :भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर जिले में भी चहुंओर हर्ष व उल्लास का वातावरण है। खासकर राम भक्त इस मौके पर यादगार बनाने में जुट गए हैं। भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने की खुशी में घर-घर में दीपावली मनाई जाएगी। घी के दीये जलाकर श्रद्धालु भगवान राम का

स्वागत करेंगे। इधर विभिन्न मंदिरों व मठों व धामों में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके लिए व्यापक स्तर की तैयारी की गई है। भजन-कीर्तन आदि अयोजित होंगे। इधर लोगों का मानना

है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण पूरा होने से लोगों की चिर अभिलाषित इच्छा पूर्ण होगी। विदित हो कि सिमडेगा रामरेखा धाम के नाम से भी अधिक प्रसिद्ध है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम अपनी भार्या व भ्राता के साथ श्रीरामरेखाधाम में वनवास काल की अवधि को व्यतीत किए थे। यही कारण है कि इस धाम की पावन मिट्टी एवं जल भी अयोध्या में भेजे गए हैं, जिसे मंदिर निर्माण के लिए नींव में डाला जाएगा। इधर रामरेखाधाम में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह व उमंग का माहौल है। 5 अगस्त को यहां भी भजन-कीर्तन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संध्या में दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।साथ ही इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

लोगों में उत्साह, लहरा रहा भगवा ध्वज

सिमडेगा : श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर शहर में जबर्दस्त उत्साह का माहौल है। जिला भगवा रंग में रंगने लगा है। श्रीराम जन्मभूमि पूजन को लेकर राम भक्तों में उत्साह चरम पर है। शहर भी भगवा झंडा से पट गया है। हर तरफ उत्साह बना हुआ है। पूरा जिला श्रीराम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास के उत्साह में रमा हुआ है। विश्व हिन्दू परिषद द्वारा पूरे शहर को भगवा झंडे से सजा दिया गया है। विहिप द्वारा जिले के हरेक मंदिर, आश्रम, और मठों सहित आम लोगों के बीच भी दीपो का वितरण किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज देव सिंह ने कहा है कि पांच सौ वर्षों की तपस्या का उत्सव पांच अगस्त को मनेगा। पूरा जिला भगवान श्रीराम के रंग में रंग कर यह उत्सव मनाएगा। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त की सुबह से जिले के हरेक मंदिर, आश्रम और मठों में रामायण पाठ किया जाएगा। संध्या काल में पूरा जिला दीपोत्सव से जगमगाएगा।

मंदिर निर्माण की खुशी में मनेगी दीपावली

सिमडेगा : जिले में मंगलवार को मिट्टी के दीयों की खूब बिक्री हुई। कई दुकानों में मिट्टी के दीये स्टॉल में सजे नजर आए। दुकानदारों ने विशेष ऑर्डर देकर दीया मंगवाया था। जिले भर में श्रद्धालुओं ने दीये की खूब खरीदारी की। वर्षों से भगवान राम के लंका

विजय के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली मनाई जाती थी। परंतु इस बार यह पर्व भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण के शुभारंभ के सुअवसर पर मनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी