गोल्ड मेडल लेकर आई संगीता का हुआ भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता सिमडेगा जिला स्थित पाकरटांड़ प्रखंड की गोल्ड मेडलिस्ट संगीता लकड़ा का सि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 09:45 PM (IST) Updated:Wed, 19 Feb 2020 06:19 AM (IST)
गोल्ड मेडल लेकर आई संगीता का हुआ भव्य स्वागत
गोल्ड मेडल लेकर आई संगीता का हुआ भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, सिमडेगा: जिला स्थित पाकरटांड़ प्रखंड की गोल्ड मेडलिस्ट संगीता लकड़ा का सिमडेगा आने पर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक भूषण बाड़ा स्वयं संगीता लकड़ा की स्वागत करने पहुंचे। विधायक ने जिले व राज्य का नाम ऊंचा करने के लिए संगीता लकड़ा को बधाई दी। बाड़ा ने कहा कि हमें गर्व है आज हमारे जिले की बेटी संगीता गोल्ड मेडल लेकर आई। दो बच्चों के मां होने के बाद भी संगीता ने ये कर दिखाया है। यह सचमुच सराहनीय है। महिलाएं घर गृहस्थी सजाते हुए भी बहुत कुछ कर सकती है। संगीता का कहना है कि अगर दिल में कुछ कर गुजरने की जज्बा और इच्छाशक्ति हो तो कोई भी कार्य मुश्किल नही होता है। उसकाअगला टारगेट इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट में भी जिले व राज्य के लिए गोल्ड मेडल लेकर आना है। विदित हो कि इंडियन नेशनल मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप,इंफाल में संगीता ने 5 हजार मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं 15 सौ मीटर में कांस्य पदक और 8 सौ मीटर में कांस्य पदक मिला।

chat bot
आपका साथी