इंद मेला में कलाकारों ने खूब रिझाया व झुमाया

प्रखंड मुख्यालय में इंद मेला का आयोजन रविवार रात में किया गया। इस मौके पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:40 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:40 PM (IST)
इंद मेला में कलाकारों ने खूब रिझाया व झुमाया
इंद मेला में कलाकारों ने खूब रिझाया व झुमाया

संवाद सूत्र, बोलबा : प्रखंड मुख्यालय में इंद मेला का आयोजन रविवार रात में किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सरगम म्युजिकल ग्रुप के कविकिशन, रूपेश बडाईक, बुधमन सन्यासी,आरती, हुलास,सूनैना कच्छप एवं अन्य कलाकारों ने अपने गीत-संगीत से लोगों को जमकर रिझाया और नचाया। डांसर पूनम और काजल ने भी अपने डांस से लोगों की खूब तालियां बटोरीं। शिक्षक गोवर्धन नायक ने अपने दो गानों की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम का संचालन प्रमुख सुरजन बडाईक, चंद्रशेखर सिंह एवं परमानंद बडाईक ने किया।इससे पहले प्रमुख सुरजन बडाईक,बीडीओ ज्ञानमणि एक्का,समसेरा मुखिया रूक्मणी देवी, थानाध्यक्ष शिशिर कुमार सिंह के साथ अन्य कई गणमान्यों ने इंद्र मेला आयोजन का उद्घाटन संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में शांति व्यवस्था बरकरार रखने में पुलिस के पदाधिकारियों-जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी