राजकीय सम्मान के साथ दी पूर्व मंत्री तिर्की को अंतिम विदाई

संससिमडेगा पूर्व विधायक नियेल तिर्की के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ खूंटीटोली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:17 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:17 PM (IST)
राजकीय सम्मान के साथ दी पूर्व मंत्री तिर्की को अंतिम विदाई
राजकीय सम्मान के साथ दी पूर्व मंत्री तिर्की को अंतिम विदाई

संस,सिमडेगा: पूर्व विधायक नियेल तिर्की के पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ खूंटीटोली कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। डीसी सुशांत गौरव, एसपी डॉ. शम्स तबरेज , एसडीओ महेंद्र कुमार सहित पार्टी के लोगों ने तिरंगे में लिपटे पूर्व विधायक नियेल के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। वहीं जिला पुलिस बल के जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी। इसके बाद जीईएल चर्च की पंरपरा के अनुसार विधि विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। विदित हो कि पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने सिमडेगा विधान सभा सीट पर तीन टर्म अर्थात 15 वर्षों तक विधायक के रूप में अपनी सेवा दी। इस मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता प्रदीप बालमुचू,विधायक बंधु तिर्की, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, पूर्व विधायक बसंत लोंगा, जिलाध्यक्ष अनूप केसरी, प्रदीप केसरी, रंधीर रंजन समेत अन्य लोग उपस्थित थे। नियेल तिर्की जनसाधारण से जुड़कर की राजनीति:भूषण सिमडेगा:विधायक भूषण बाड़ा ने गुरुवार को वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री नियेल तिर्की जी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होकर नम आंखो से क्षेत्र के जुझारू और हरदिल अजीज नेता नियेल तिर्की को विदाई दी। मौके पर विधायक श्री बाड़ा ने दिवंगत नियेल तिर्की के पुत्र विशाल तिर्की सहित उनके परिजनों को हिम्मत भी दी। साथ ही इस दुख की घडी में सभी साथ खडे होने की बात कही। विधायक भूषण बाड़ा दिवंगत नियेल तिर्की के निधन पर गहरी शोक संवेदना भी व्यक्त किया है। विधायक श्री बाड़ा ने कहा है कि दिवंगत नियेल तिर्की का खबर सुनकर स्तब्ध हूं। नियेल जी का निधन अत्यंत दुखद घटना है। दुख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ है। श्री बाड़ा ने कहा कि दिवंगत तिर्की जी का आकस्मिक निधन मुझे गहरा आघात पहुंचाने वाली घटना है। नियेल तिर्की कांग्रेस ही नहीं प्रदेश की राजनीति के मजबूत स्तंभ थे। उनका निधन मेरे परिवार और प्रदेश की राजनीति के लिए बहुत बड़ा झटका है। उन्होंने अपना पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया। उन्होंने हमेशा से ही जनसाधारण से जुड़कर राजनीति की। उनकी ईमानदारी और जनसेवा की राजनीति ने लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाए रखी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को गहरा झटका लगा है। उन्होंने हमेशा हमें मार्गदर्शन किया करते थे। उनके द्वारा मेरे राजनीतिक जीवन मे किया गया कार्य अतुलनीय है। उनके कार्य को कभी भूला नहीं पाएंगे। दिया गार्ड ऑफ ऑनर

सिमडेगा :पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक नियेल तिर्की को जिला बल के जवानों गार्ड

ऑफ ऑनर दिया।इसके उपरांत जवानों ने शस्त्र झुकाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।मौके

पर काफी संख्या में पहुंचे उनके चहेतों ने नम आंखों से विदाई दी।

chat bot
आपका साथी