क्षेत्र का विकास ही मेरी पहचान

जासंसिमडेगा झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का और झापा नेत्री आयर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 09:34 PM (IST)
क्षेत्र का विकास ही मेरी पहचान
क्षेत्र का विकास ही मेरी पहचान

जासं,सिमडेगा : झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री एनोस एक्का और झापा नेत्री आयरीन एक्का ने सोमवार को प्रखंड के गोबरधंसा, ताराबोगा, गोरीडुबा, भुटकुदर, कर्रामुंडा आदि गांव का भ्रमण किया। मौके पर झापा नेताओं ने लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान करने का भरोसा दिया। एनोस ने कहा कि उनके कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है वे जो कहते है उसे करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि जिले के विकास का कार्य उन्होंने करके दिखाया है। मौके पर झापा नेत्री आयरीन एक्का ने भी ग्रामीणो को संबोधित करते हुए कहा कि एनोस एक्का ने क्षेत्र के लिए जो काम किया है वो प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि वो भी अपने पिता की तरह बिना किसी भेदभाव के सभी लोगो की सेवा करेगी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को मौकापरस्त पार्टी बताते हुए कहा कि चुनाव के वक्त दोनो पार्टियां धर्म के नाम पर लोगो की भावनाओ को छेड़ने का काम करते हुए वोट लेने का काम करती है। मौके पर झापा जिलाध्यक्ष मतियस बागे, अमन खेस,विनोद किडो, सुरसेन तिर्की, बाबुराम लकड़ा सहित कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी