मौसम का बदला मिजाज, कोहरे-बारिश ने बढ़ाया ठंड

सिमडेगा: मौसम का मिजाज बदलते ही ठंड में इजाफा हो गया है। मंगलवार की सुबह में जहां कोहर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 09:17 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 09:17 PM (IST)
मौसम का बदला मिजाज, कोहरे-बारिश ने बढ़ाया ठंड
मौसम का बदला मिजाज, कोहरे-बारिश ने बढ़ाया ठंड

सिमडेगा: मौसम का मिजाज बदलते ही ठंड में इजाफा हो गया है। मंगलवार की सुबह में जहां कोहरा छाया रहा तो बारिश की हल्की फुहार पड़ी। दिन भर आसमान में मटमैला बादल छाए रहा। इधर बारिश व कोहरे ने जहां लोगों को घरों को ठिठुरने को विवश कर दिया तो वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। कोहरे के बीच वाहनों चालकों ने वाहन चालन के दौरान हेड लाइट को जलाए रखा। इधर बारिश के कारण दिन भर लोग गर्म कपड़े पहने रहे। कई क्षेत्र, खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने के लिए प्रयास करते देखे गए। इधर बारिश के कारण तापमान में गिरावट की उम्मीद है। आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की उम्मीद है। ज्ञात हो कि अगहन महीना बीतने की ओर है। आने वाले चंद दिनों में पूस का महीना प्रारंभ हो जाएगा। जिसमें और अधिक ठंड बढ़ने की पूरी संभावना होती है। इधर बढ़ती ठंड ने गरीबों के चेहरे पर शिकन ला दिया है। रोजमर्रा की ¨जदगी से जंग लड़ने के साथ ही उन्हें अब ठंड से भी दो-चार करना होगा। वैसे उन्हें हर बार प्रशासन से मिलने वाली कंबल व अलाव आदि की मदद पर नजर टिकी हुई है। हालांकि अबतक न तो अलावा का प्रबंध किया गया है, ना ही कंबल वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ है।

chat bot
आपका साथी