विहिप ने किया हित चितक सदस्यता अभियान का शुभारंभ

संवाद सहयोगी सिमडेगाविश्व हिदू परिषद की हित चितक सदस्यता अभियान की शुरुआत केी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:13 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:14 AM (IST)
विहिप ने किया हित चितक सदस्यता अभियान का शुभारंभ
विहिप ने किया हित चितक सदस्यता अभियान का शुभारंभ

संवाद सहयोगी, सिमडेगा:विश्व हिदू परिषद की हित चितक सदस्यता अभियान की शुरुआत गुरुवार को जलडेगा प्रखंड में जिला पंचदेवालय मंदिर से की गई। विहिप के जिलाध्यक्ष कौशल राज देव ने कहा कि सनातन समाज को संगठन से जोड़कर एवं समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक संगठन को ले जाने हेतु और अपने धर्म परंपरा और समाज के प्रति हित चाहने वालो लोगों को एक साथ लाने एवं उनको संगठन से जोड़ने हेतु सलाना अभियान चलाया जाता है। अपने धर्म समाज के प्रति जागरूक हों और लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने प्रखंड समिति के सदस्यों को आह्वान किया कि वे सुदूर ग्राम स्तर तक पहुंचकर लोगों को हित चितक बनाएं और वे लोगो से भी आह्वान किया कि धर्म समाज हित चितंक बन कर धर्म समाज के प्रति जागरूकता फैलाएं। सभी जाति समाज को एक साथ लाने का काम करें। लोग बाहरी ताकतों के बहकावे में ना आवें।धर्म समाज को अखंड बनाएं। प्रखंड में हित चितक अभियान 2019-20 को सफल बनाएं। बैठक में मुख्य रूप से जिला एवं प्रखंड सभी प्रदाधिकारी ,सदस्य एवं कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी