Lockdown Extension: सिमडेगा में आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें बंद

Lockdown Update News. राज्य सरकार से दिशा-निर्देश मिलने के बाद ही अन्य दुकानों को खुलवाने पर निर्णय लिया जाएगा।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 11:51 AM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 11:51 AM (IST)
Lockdown Extension: सिमडेगा में आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें बंद
Lockdown Extension: सिमडेगा में आवश्यक सेवाओं को छोड़ सभी दुकानें बंद

सिमडेगा, जासं। सिमडेगा जिले में 2 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से ही प्रशासन सख्ती बरत रहा है। लॉकडाउन का अनुपालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इधर उपायुक्त ने भी स्पष्ट किया है कि जिले में अभी आवश्यक सेवा की दुकानें ही खुली रहेंगी। राज्य सरकार से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही अन्य दुकानों को खुलवाने पर निर्णय लिया जाएगा। विदित हो कि कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में ठेठईटांगर एवं खैरनटोली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों को पूरी तरह से सील करते हुए पुलिस कैंप कर रही है। लोगों को होम डिलीवरी के तहत घरों में ही जरूरत की सामग्री पहुंचाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी