कोनबेगी में 75 किसानों को मिला गेहूं बीज

ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा अंतर्गत कोनबेगी में डेमोस्ट्रेश

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:13 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:13 PM (IST)
कोनबेगी में 75 किसानों को मिला गेहूं बीज
कोनबेगी में 75 किसानों को मिला गेहूं बीज

संसू,ठेठईटांगर(सिमडेगा): ठेठईटांगर प्रखंड के बाघचट्टा अंतर्गत कोनबेगी में डेमोस्ट्रेशन में 75 किसानों के बीच गेहूं बीज का वितरण किया गया। ठेठईटांगर की प्रमुख रेखा मिज व प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार कोनबेगी गांव में बीज वितरण किए। इस क्रम में कोनबेगी भंडार टोली, डैम टोली, पहरटोली, टोंगरी टोली, तेली टोली, सराईटोली, डेंबूटोली, बाघचट्टा इत्यादि के 75 किसानों को निश्शुल्क बीज का वितरण किया। प्रमुख रेखा मिज ने कहा कि पूर्व के वर्षो में ठेठईटांगर प्रखंड के टुकुपानी व मेरोमडेगा पंचायत में डेमोस्ट्रेशन में गेंहू बीज वितरण करते थे ,लेकिन पिछले वर्ष कोनबेगी के कुछ किसानों ने भी गेंहू की खेती की थी । उसी को देखते हुए यहां भी डेमोस्ट्रेशन में गेंहू बीज का वितरण किया गया। यदि किसान अच्छे से गेंहू खेती करेंगे तो और भी सुविधाएं दी जाएंगी।

वहीं बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि खूब मेहनत कर गेंहू की खेती करें, जब फसल बड़ी होगी तो वे फिर यहां आएंगे और सभी किसानों के खेतों में जाएंगे।साथ ही उन्होंने कहा कि जो किसान धान की खेती किए हैं,उसे बाजार में नहीं बेंचकर लैंपस में बिक्री करें। उससे आपको अच्छी आमदनी होगी। इसके लिए सर्वप्रथम पंचायत में जाकर अपना निबंधन करा लें,आपके मोबाइल में कब धान जमा करना है। मेसेज आ जायेगा, उसके बाद लैम्पस में धान जमा होते ही तीन दिनों के अंदर खाते में पैसा आ जाएगा।समाज सेवी मनोज कोनबेगी ने कहा जिस किसान का गेंहू फसल सबसे अच्छा होगा,उनमें तीन सर्वश्रेष्ठ किसानों को उनकी तरफ से पुरस्कार दिया जाएगा।बीएओ रंथु साहु ने बीज लेने वाले सभी किसानों का निबंधन किया। इस मौके पर पूर्व प्रमुख जेरोम मिज,वार्ड पार्षद रणजीत केरकेट्टा,राशन डीलर कांटा साहू,मार्टिन केरकेट्टा,महिला स्वयं सहायता समूह की मोनिका केरकेट्टा आदि उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी