क्विज में शत प्रतिशत बच्चों की हो भागीदारी:बीडीओ

प्रखंड सभागार में विकास पदाधिकारी बानो की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:06 AM (IST)
क्विज में शत प्रतिशत बच्चों की हो भागीदारी:बीडीओ
क्विज में शत प्रतिशत बच्चों की हो भागीदारी:बीडीओ

संसू,बानो(सिमडेगा):प्रखंड सभागार में विकास पदाधिकारी बानो की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपायुक्त सिमडेगा द्वारा दिए गए निर्देश के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि सभी शिक्षक डीजी -साथ कार्यक्रम के अनुसार मोहल्ला क्लास का संचालन करें। साथ ही शनिवार को होने वाले क्विज प्रतियोगिता में बच्चों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराएं। पुष्टिकरण का लिक प्रतिदिन भरें। सभी बच्चों को मैपिग करें और मैपिग संबंधी सूची 2 दिनों के अंदर कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को हंड्रेड परसेंट व्हाट्सएप ग्रुप निर्माण करने का निर्देश दिया तथा इसे सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मोहम्मद इसहाक अंसारी, बीपीओ मनमोहन गोस्वामी, प्रखंड साधन सेवी खुशबू कुमारी, दीपक कुमार साहु,संकुल साधन सेवी घनश्याम साहु, बीरेश कुमार, मनोज कुमार महतो, रिसोर्से शिक्षक बाल गोविद पटेल, बृजमोहन पाल के साथ विद्यालय के शिक्षक केदारनाथ सिंह, प्रेम किशोर नायक, ओम प्रकाश ओहदार,स्मिथ कुमार सोनी, वरुण कुमार ,चंद्रमोहन साहू,आनंद प्रताप लकरा, बिपिन समद, बिराजी तोपनो ,हीरालाल साहू ,धीरज साहू आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी