युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता को किया आर्थिक सहयोग

गुरुवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रखंड सचिव नारायण हेंब्रम के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ज्ञात हो कि 13 सितंबर को खरसावां प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव नारायण हेंब्रम के 59 वर्षीय पिता नंदलाल हेंब्रम की मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड सचिव को सहयोग राशि भी दी..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 01:03 AM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 01:03 AM (IST)
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता को किया आर्थिक सहयोग
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ता को किया आर्थिक सहयोग

संवाद सूत्र, खरसावां : गुरुवार को युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रखंड सचिव नारायण हेंब्रम के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। ज्ञात हो कि 13 सितंबर को खरसावां प्रखंड युवा कांग्रेस कमेटी के सचिव नारायण हेंब्रम के 59 वर्षीय पिता नंदलाल हेंब्रम की मृत्यु हो गई थी। इस अवसर पर उन्होंने प्रखंड सचिव को सहयोग राशि भी दी। मौके पर स्वर्गीय नंदलाल हेंब्रम की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर खरसावां प्रखंड अध्यक्ष आशीष बनर्जी, कुचाई प्रखंड अध्यक्ष मधुसूदन प्रमाणिक, सुखदेव सिंह मुंडा, भवानी शंकर, गौतम बनर्जी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी