सड़क दुर्घटना में युवक घायल, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल Saraikela News

बाइक दुर्घटना में घायल युवक को चक्रधरपुर अपने काम से जा रहे पूर्व व‍िधायक अनंतराम टुडू ने अस्‍पताल पहुंचाया। युवक भीमा मुर्मू राजनगर के मतकमडीह का रहने वाला है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 12:32 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 12:32 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में युवक घायल, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल Saraikela News
सड़क दुर्घटना में युवक घायल, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू ने अपने वाहन से पहुंचाया अस्पताल Saraikela News

सरायकेला,जासं। सरायकेला-खरसावां ज‍िले के हाता-चाईबासा मुख्य मार्ग पर रघुनाथपुर के समीप शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना करीब 10 बजे की है। दुर्घटना के बाद काफी देर तक युवक सड़क किनारे तड़पता रहा। इसी दरम्यान राजनगर से चक्रधरपुर जा रहे पूर्व विधयाक अनंतराम टुडू की नजर जैसे ही सड़क किनारे गिरे हुए युवक पर पड़ी उन्होंने तुरंत चालक से गाड़ी रुकवाया। युवक को उठवाकर अपने वाहन से वापस राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। 

उन्होंने पुलिस को भी घटना की जानकारी दी। पूर्व विधयाक राजनगर से करीब आठ किमी दूर निकल चुके थे। घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद अनंतराम टुडू ने फिर अपने कार्यक्रम के लिए चक्रधरपुर प्रस्थान किया। अस्पताल में डॉ. मनोरमा सिद्देश की देखरेख में घायल का इलाज किया गया। पूछने पर घायल युवक ने अपना नाम भीमा मुर्मू(25), पिता लखिन्द्र मुर्मू, गांव मतकमडीह, थाना राजनगर बताया। वह चाईबासा की ओर से पल्सर बाइक से आ रहा था और चक्का स्किट करने से गिर गया। घायल युवक को चेहरे और होंटों में गहरी चोट लगी है। घायल युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पूर्व विधायक की पहल की लोग तारीफ कर रहे हैं।  

chat bot
आपका साथी