राजनगर में पुलिया से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 01:35 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 01:35 PM (IST)
राजनगर में पुलिया से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत; दूसरा घायल
राजनगर में पुलिया से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत; दूसरा घायल

राजनगर(सरायकेला-खरसावां), जेएनएन। सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक के पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

जानकारी के अनुसार राजनगर-जुगसलाई मार्ग पर खैरकोचा नदी पर बनी पुलिया से एक अनियंत्रित बाइक टकरा गई। दुर्घटना में थाना क्षेत्र के सिदाडीह निवासी युधिष्ठिर महतो के पुत्र विशेश्वर महतो(22) की मौत हो गई। जबकि उसी गांव का अशोक महतो घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल अशोक महतो जोर-जोर से चिल्लाया। अशोक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। पुलिया के नीचे गिरे विशेश्वर को ग्रामीणों ने घटनास्थल से उठाकर कुछ दूर स्थित सिदाडीह गांव ले आए। लेकिन अस्पताल भेजने से पहले ही विशेश्वर ने दम तोड़ दिया। कुछ ही दूर स्थित उसके गांव ले गए। जिससे घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को नहीं मिल सकी। शनिवार शाम को करीब सात बजे किसी ने पुलिस को फोन पर घटना की सूचना दी। पुलिस ने गांव जाकर शव को कब्जे में लिया और दूसरे दिन रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया। 

पूजा का सामान खरीदकर लौट रहे थे घर

विशेश्वर महतो की फाइल फोटो

सिदाडीह के विशेश्वर महतो अपने चाचा के पुत्र अशोक महतो के साथ बाइक ( जेएच 22 डी 5055) से शनिवार दोपहर को घर से राजनगर के लिए निकले थे। राजनगर से पूजा का समान वगैरह खरीद कर लौट रहे थे। लौटने के क्रम में खैरकोचा पुलिया में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। पुलिया से टकराने के बाद विशेश्वर महतो पुलिया से नीचे गिरा। नीचे चट्टान में सिर टकरा जाने से विशेश्वर की मौत हो गई। 

बुझ गया घर का चिराग 

विशेश्वर महतो युधिष्ठिर का इकलौता पुत्र था। दुर्घटना में विशेश्वर की मौत हो जाने के बाद युधिष्ठिर का घर का चिराग बुझ गया। विशेश्वर के जीजा अनिल कुमार महतो ने बताया कि विशेश्वर घर का अकेला कमानेवाला था। वह टीवीएस कम्पनी में काम करता था। अपने कमाई से उसने ही अपने बहनों की शादी कराई थी। घर भी बनवाया था। अपने एकलौते जवान बेटे की मौत से घर में मातम छा गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी