स्वस्थ तन, स्थिर मन व खुशहाल जीवन का आधार है योग : एसडीओ

सोमवार को विश्व योग दिवस पर छऊ नृत्य कला केंद्र के तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने कहा कि योग आदि काल से चली आ रही परंपरा है..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:10 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:10 AM (IST)
स्वस्थ तन, स्थिर मन व खुशहाल जीवन का आधार है योग : एसडीओ
स्वस्थ तन, स्थिर मन व खुशहाल जीवन का आधार है योग : एसडीओ

संवाद सूत्र, खरसावां : सोमवार को विश्व योग दिवस पर छऊ नृत्य कला केंद्र के तत्वावधान में वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए सदर एसडीओ रामकृष्ण कुमार ने कहा कि योग आदि काल से चली आ रही परंपरा है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की आवश्यकता है। स्वस्थ तन, स्थिर मन व खुशहाल जीवन का आधार है। निरोग व तंदुरुस्ती के लिए नियमित रूप से योग करें। उन्होंने कहा कि योग से एकाग्रता बढ़ती है। राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र के निदेशक तपन पटनायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति की यह अमूल्य देन है। विश्व को औषधिविहीन स्वास्थ्य प्रदान करने में योग सक्षम हो सकता है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो मनुष्य को जीवन भर प्रकृति के साथ जोड़कर रखता है। छऊ नृत्य में भी योग निहित है। वेबिनार में मो. दिलदार, सुमंत मोहंती, पिनाकी रंजन, सुधीर मंडल, उमा कुमारी, मजिद खान, ओम प्रकाश शर्मा, रीना केसरी, पिटू महतो आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योग : सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने योग किया। कई लोगों ने कोविड-19 के कारण अपने-अपने घर पर ही योग किया। वहीं कई जगहों पर शारीरिक दूरी का पालन कर योगाभ्यास किया गया। सांसद प्रतिनिधि मोतीलाल ने गांव में अपने निवास पर योगाभ्यास किया। भाजपा नेता रमेश हांसदा ने अपने घर में योग किया। राजनगर प्रखंड के पश्चिम भाग स्थित डुमरडीहा पंचायत के डुमरडीहा शिव मंदिर प्रांगण में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया, जिसमें योग शिक्षक सोमनाथ महतो ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष नारायण महतो, जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष रोहित महतो, प्रखंड मंत्री शीला महतो, योग दिवस के प्रभारी नुनूराम महतो, मुकेश कुमार महतो, सुनील महतो, दिलीप बेहरा, नबीता महतो, सुभाष महतो, अमित महतो, रवि महतो, रितेश महतो, रामानंद महतो, नकुल दास, प्रशांत पति, संजय सरदार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी