सुख-शांति व समृद्धि के लिए हुई मां मनसा की पूजा

सरायकेला के धातकीडीह ऊपर टोला में भक्तिभाव व उल्लासपूर्ण माहौल में मां मनसा की पूजा-अर्चना की गई। कोविड गाइड लाइन के तहत हुए तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधिपूर्वक माता मनसा की पूजा अर्चना करते हुए परिवार के सुख शान्ति व समृद्धि की मंगल कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 08:02 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 08:02 PM (IST)
सुख-शांति व समृद्धि के लिए हुई मां मनसा की पूजा
सुख-शांति व समृद्धि के लिए हुई मां मनसा की पूजा

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला के धातकीडीह ऊपर टोला में भक्तिभाव व उल्लासपूर्ण माहौल में मां मनसा की पूजा-अर्चना की गई। कोविड गाइड लाइन के तहत हुए तीन दिवसीय पूजा कार्यक्रम में ग्रामीणों ने विधिपूर्वक माता मनसा की पूजा अर्चना करते हुए परिवार के सुख, शान्ति व समृद्धि की मंगल कामना की। पुजारी रमानाथ होता व देउरी घासीराम नायक एवं महाजन नायक ने माता का आवाहन करते हुए पूजा संपन्न कराया। इधर, धातकीडीह के नीचे टोला में भी धूमधाम से मनसा पूजा का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील मंडल, सचिव संयुक्त नायक, मधुसूदन मंडल, सुनील मंडल, दिलीप मंडल, नवीन मंडल, विनय मंडल, अभिमन्यु मंडल, विक्रम मंडल, संयुक्त नायक, मनसा नायक व बबलू नायक समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा।

सादगी के साथ मना ईद-मिलाद-उन-नबी

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां में जश्न-ए-मिलादुन्नवी का त्योहार मंगलवार को सादगी के साथ मनाया गया। कोविड-19 को लेकर इस वर्ष जुलूस नहीं निकाला गया, परंतु रसूल के शान में बेहरासाही मस्जीद के पास शारीरिक दूरी बनाते हुए कुरान खानी किया गया।

मौके पर मौलाना आसीफ इकबाल रिजवी ने पैगंबर हजरत मोहमद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम साहब के जीवनी पर रोशनी डाला। कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन इस्लामिक कैलेंडर के तीसरे महीने रबी-अल-अव्वल की 12वीं तारीख को मनाया जाता है। इसी दिन को ईद-ए-मिलाद या मिलाद-उन-नबी का दिन कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत साहब ने इस्लाम की स्थापना की थी। उन्होंने लोगों से पैगंबर हजरत मोहमद साहब के बताये रास्ते पर चलने की अपील की। मौलाना आसीफ इकबाल रिजवी ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब इस्लाम में महान नबी माने जाते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से ऊंची तालिम हासिल करने की अपील की। पैगंबर हजरत मोहमद साहब ने हमेशा सभी को आपसी भाईचारा के साथ रहने, बेटियों को इज्जत देने, अनाथों को साहारा देने, सच्चाई के राह पर चलने का संदेश दिया था।

chat bot
आपका साथी