गर्भवती एचआइवी स्टेटस की अवश्य जांच कराएं : सिविल सर्जन

सरायकेला स्थित सदर अस्पताल सहित जिले भर में विश्व एड्स दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी रेड रिबन बांधकर शामिल हुए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 06:32 PM (IST)
गर्भवती एचआइवी स्टेटस की अवश्य जांच कराएं : सिविल सर्जन
गर्भवती एचआइवी स्टेटस की अवश्य जांच कराएं : सिविल सर्जन

जासं, सरायकेला : सरायकेला स्थित सदर अस्पताल सहित जिले भर में विश्व एड्स दिवस पर लोगों को जागरूक किया गया। सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी रेड रिबन बांधकर शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन डा. हिमांशु भूषण बरवार ने किया। मौके पर उन्होंने एड्स कंट्रोल को लेकर वर्ष-2020 की थीम को पढ़ा। जिसके तहत ग्लोबल सॉलिडेरिटी, शेयरड रिस्पांसिबिलिटी एंड ऑलवेज स्वस्थ'' की थीम पर जानकारी दी। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं का एचआईवी स्टेटस जानने को जांच के लिए कहा। कहा कि एक सप्ताह तक इसे लेकर अभियान चलाया जाएगा। जिसमें जांच के साथ-साथ एचआइवी को लेकर जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। इसकी जांच के लिए सदर अस्पताल में एक सप्ताह तक विशेष कैंप लगाया जाएगा। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट आरसीएच आफिसर डा. डीके सिन्हा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सदर अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सक और पारा कर्मी व विभाग के मुकेश कुमार शर्मा मौजूद रहे।

वहीं सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी विश्व एड्स दिवस जागरूकता के साथ मनाया गया। जहां लोगों को जागरूक करने के लिए रंगोली भी बनाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला में डा. माधुरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मी शिवम टूटी सहित अन्य कर्मियों द्वारा रेड रिबन लगाकर कार्य किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मांगूडीह में एएनएम रीना महतो एवं एएनएम जीरन जोलेन के नेतृत्व में विश्व एड्स दिवस मनाया गया।

डालसा ने शिविर लगाकर दी कानूनी जानकारी : विश्व एड्स दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सदर अस्पताल में विधिक जागरूकता शिविर लगाया गया। प्राधिकार के सचिव कुलदीप मान के निर्देश पर पैरा लीगल वालंटियर प्रदीप दास, रिकी महतो, रमजान अंसारी एवं यशोमती महतो द्वारा उपस्थित जनों को एड्स सहित संबंधित विषयों पर कानूनी जानकारियां दी गई।

chat bot
आपका साथी