महिला सिलाई प्रशिक्षण एक अक्टूबर से

पीएनवी आरसेटी सरायकेला की ओर से एक अक्टूबर से महिला सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण वित्तीय वर्ष 2020-21 का पहला बैच शुरू होगा जिसमें शिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:33 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:06 AM (IST)
महिला सिलाई प्रशिक्षण एक अक्टूबर से
महिला सिलाई प्रशिक्षण एक अक्टूबर से

जागरण संवाददाता, सरायकेला : पीएनवी आरसेटी सरायकेला की ओर से एक अक्टूबर से महिला सिलाई प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण वित्तीय वर्ष 2020-21 का पहला बैच शुरू होगा, जिसमें शिक्षित महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 18 से 45 वर्ष तक की महिलाएं भाग ले सकती हैं। एक अक्टूबर से शुरू हो रहे प्रशिक्षण में आवेदक पहले आकर निबंधन करा सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम आवासीय होगा और निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी