विवाहिता ने की खुदकुशी 15 दिन पहले हुई थी शादी

सरायकेला थाना अंतर्गत दोलानडीह गांव में शनिवार की रात 20 वर्षीया नवविवाहिता मुक्ता केराई ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:51 PM (IST)
विवाहिता ने की खुदकुशी  15 दिन पहले हुई थी शादी
विवाहिता ने की खुदकुशी 15 दिन पहले हुई थी शादी

जासं, सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत दोलानडीह गांव में शनिवार की रात 20 वर्षीया नवविवाहिता मुक्ता केराई ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना जानकारी तब हुई जब उसका पति मुकेश केराई कंपनी से ड्यूटी करके शाम के तकरीबन सात बजे लौटा। उसने देखा कि अपने ही घर में सहन के सहारे साड़ी के फंदे के सहारे मुक्ता का शव लटक रहा है। शव देखते ही मुकेश बदहवास होकर रोने-चिल्लाने लगा। उसकी शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे घटना की सूचना सरायकेला थाने की पुलिस को दी।

मुकेश ने बताया कि बहुत दिनों से मुक्ता के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। परिवार वालों की रजामंदी के बाद दोनों ने 15 दिन पहले ही शादी की थी। तब से दोनों अपने वैवाहिक जीवन से खुश थे। शनिवार को भी सामान्य दिनों की तरह वह मुड़िया स्थित कंपनी में काम करने के लिए प्रात: 6:30 बजे घर से निकला था। इस दौरान उससे मुक्ता से फोन पर बातचीत भी की थी। उसने दोपहर में उससे खाने-पीने की जानकारी ली थी। तब वह बिल्कुल ठीक थी उसने भी खाना ठीक से खाने की बात कही थी। इधर, पड़ोसियों और ग्रामीणों का भी कहना है कि दोनों बहुत खुश रहते थे। कभी इनके बीच झगड़ा या मनमुटाव की बात किसी ने नहीं सुनी। दोनों ही विवाह के बाद हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद घरवालों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस दौरान पांड्रा पंचायत के मुखिया वीरेंद्र केराई भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी