बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट, चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवार

सरायकेला बार एसोसिएशन का चुनाव 10 अगस्त को होगा। चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में है..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 08:30 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 08:30 AM (IST)
बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट, चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवार
बैलेट पेपर से डाले जाएंगे वोट, चुनाव प्रचार में जुटे उम्मीदवार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : सरायकेला बार एसोसिएशन का चुनाव 10 अगस्त को होगा। चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में है। गुरुवार को इलेक्शन कमेटी की ओर से बार भवन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कमेटी ने बैलेट पेपर के माध्यम से वोटिग करने को लेकर संबंधित उपकरणों का निरीक्षण किया। इसके अलावा चुनाव में शामिल 30 उम्मीदवारों को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराया गया। संबंधित सूची झारखंड बार काउंसिल की ओर से सत्यापित की जा चुकी है। साथ ही इसकी जानकारी बार एसोसिएशन के सभी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 10 अगस्त को होने वाला चुनाव कोविड-19 प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए बार भवन में कराया जाएगा। बार भवन की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन समेत विद्युत विभाग को लगातार विद्युत आपूर्ति देने के लिए संबंधित विभागों से पत्राचार किया गया है। वहीं दूसरी ओर, वोटर लिस्ट मिलने के बाद सभी उम्मीदवार (अधिवक्ता) अपने-अपने तरीके से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। किस पद पर कौन हैं उम्मीदवार

अध्यक्ष : 1 पद

अल्ताफ हुसैन, कामाख्या प्रसाद दूबे, प्रभात कुमार, सुबोध चंद्र हाजरा

उपाध्यक्ष : 1 पद

केदार नाथ अग्रवाल, लखींद्र नायक, ओम प्रकाश, शिव शंकर साहू, सुनील कुमार सिंहदेव

महासचिव : 1 पद

अरुण कुमार सिंह, अशोक कुमार रथ, देवाशीष ज्योतिषी

कोषाध्यक्ष : 1 पद

जवाहल लाल महतो, नाइकी हेंब्रम, राज कुमार साहू, सुशील कुमार पोद्दार

सह कोषाध्यक्ष : 1 पद

अभिषेक कुमार, दुर्गा चरण जोंको

संयुक्त सचिव प्रशासनिक : 1 पद

अंबिका चरण पाणी, भीम सिंह कुदादा, मणिरतन क्षेत्रीय, तपन कुमार मलाकार

कमेटी मेंबर : 5 पद

भीम महतो, जयचंद कुभकार, कुणाल रथ, लोकनाथ केशरी, प्रकाश ज्योतिषी, पुष्पा दास, रजत कुमार पटनायक, सरोज महाराणा।

chat bot
आपका साथी