ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे मिला अज्ञात शव

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित कपाली ओपी के तमोलिया पंचायत स्थित ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के पीछे शनिवार की शाम अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे अ‌र्द्धनिर्मित भवन के पीछे स्थानीय लोगों ने सड़ी-गली अवस्था में शव देखा उसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 07:50 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 07:50 PM (IST)
ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे मिला अज्ञात शव
ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे मिला अज्ञात शव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र स्थित कपाली ओपी के तमोलिया पंचायत स्थित ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल के पीछे शनिवार की शाम अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ब्रह्मानंद अस्पताल के पीछे अ‌र्द्धनिर्मित भवन के पीछे स्थानीय लोगों ने सड़ी-गली अवस्था में शव देखा, उसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल शव मिलने की सूचना कपाली ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छत से गिरकर मरने की आशंका

ब्रह्मानंद अस्पताल के समीप अ‌र्द्धनिर्मित भवन के छत के नीचे से अज्ञात शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि संभवत: वह व्यक्ति छत से गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई है। पुलिस अनुसंधान में शव पर गंभीर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस अंदरूनी चोट होने की आशंका जाहिर कर रही है।

chat bot
आपका साथी