केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार में मत्था टेका

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के कुम्हारसाही स्थित मां त्रिपुर सुंदरी (मां तारा) के दरबार में माथा टेका। यहां पूजा अर्चना कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी की कुशलता के साथ साथ कोरोना से मुक्ति की कामना की..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:10 AM (IST)
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार में मत्था टेका
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां त्रिपुर सुंदरी के दरबार में मत्था टेका

संवाद सूत्र, खरसावां : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां के कुम्हारसाही स्थित मां त्रिपुर सुंदरी (मां तारा) के दरबार में माथा टेका। यहां पूजा अर्चना कर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सभी की कुशलता के साथ साथ कोरोना से मुक्ति की कामना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक नगरी खरसावां में मां तारा के दरबार मे पहुंचना हमेशा एक अदभुत आनंद देता है. ईश्वर सबको ठीक रखें। इस दौरान पूर्व विधायक मंगल सोय, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उदय सिंहदेव आदि ने भी मां त्रिपुरसुंदरी के दर मत्था टेका। मौके पर विमला षाड़ंगी, रंजीत षाडंगी, सुशील षाडंगी, जयजीत षाडंगी, सुजीत षाडंगी आदि मौजूद थे। मालूम हो कि खरसावां के कुम्हारसाही में वर्षों से मां त्रिपुरसुंदरी (मां तारा) की पूजा श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ षाडंगी परिवार के द्वारा की जा रही है। मां त्रिपुरसुंदरी (मां तारा) का दरबार क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था व विश्वास का स्थल है। पिछले दिनों मां तारा के पुराने मंदिर के स्थान पर भव्य मंदिर बनाया गया। डा. अमित के स्वजनों से मिले केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खरसावां के आमदा पहुंच कर दिवंगत युवा चिकित्सक डा. अमित कुमार के परिवार के लोगों से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने डा. अमित की पत्नी डा. सरिता कुमारी, माता-पिता समेत अन्य लोगों से मिल कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि डा. अमित कुमार के असमय निधन से खरसावां के साथ साथ चिकित्सा क्षेत्र को बड़ी क्षति हुई है। मालूम हो कि पिछले दिनों इलाज के दौरान डा. अमित कुमार (30) का टीएमएच में निधन हो गया था। खरसावां विस क्षेत्र के दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा खुंटपानी प्रखंड के भोया गांव भी पहुंचे। यहां भाजपा के दिवंगत नेता बाबुराम ईचागुटु के परिवार वालों को ढाढस बंधाया। इससे पूर्व बाजारसाही में भाजपा कार्यकर्ता उत्तम मिश्र के घर गए। पिछले दिनों उत्तम मिश्र की बड़ी बहन का निधन हो गया था। केंद्रीय मंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद, पूर्व विधायक मंगल सोय, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, उदय सिंहदेव, सुधीर मंडल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी