आदित्यपुर में गोली चलाने के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

आदित्यपुर थाना पुलिस ने क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में माझीटोला में गोली चलाने के आरोप में संतोष गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:17 AM (IST)
आदित्यपुर में गोली चलाने के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार
आदित्यपुर में गोली चलाने के मामले में दो अपराधी गिरफ्तार

जासं, सरायकेला (सरायकेला-खरसावां) : आदित्यपुर थाना पुलिस ने क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में माझीटोला में गोली चलाने के आरोप में संतोष गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में मीडिया को बताया कि 11 अगस्त मंगलवार को सूचना मिली कि मांझीटोला निवासी बिट्टु पांडेय को अपराधियों ने गोली मार दी है। सूचना पाकर तुरंत आदित्यपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची। घायल बिट्टु पांडेय को टीएमएच में भर्ती कराया। बिट्टु पांडेय के बयान पर आशीष गोराई व शेरू सिंह सरदार के विरुद्ध जान से माने की नीयत से गोली मारने का मामला दर्ज किया। घटनास्थल का निरीक्षण के दौरान गोली का खोखा बरामद किया गया है। घटना के बाद विशेष छापामारी टीम का गठन किया। जिसके बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। 12 अगस्त बुधवार को सुबह में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों अपराधी आदित्यपुर से किसी दूसरे जगह भागने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने सांपड़ा एवं सतवाहिनी के बीच बाइक से भागते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। दोनों के बयान पर घटना में प्रयोग 7.65 एमएम की पिस्टल एवं एक जिदा गोली बरामद की गई। दोनों अपराधी संतोष थापा गिरोह के हैं। क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया था।

गिरफ्तार आरोपित :

1. आशीष गोराई, आदित्यपुर थाना सतवाहिनी का निवासी

2. शेरु सिंह सरदार, पूर्वी सिंहभूम जिले के गोलमुरी थाना सीतारामडेरा का निवासी

बरामद सामान:-

एक 7.65 एमएम पिस्टल, एक जिदा गोली, बरामद एक खोखा और एक बाइक,

chat bot
आपका साथी