मरुड़बासा गांव का ट्रांसफॉर्मर सात माह से खराब मंत्री अर्जुन मुंडा से ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

कुचाई के बड़ा सेगोई गांव के मुरुड़बासा टोला में पिछले सात माह से ट्रांसफॉर्मर जल गया है। इससे ग्रामीण सात माह से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 18 Oct 2019 06:30 AM (IST)
मरुड़बासा गांव का ट्रांसफॉर्मर सात माह से खराब 
मंत्री अर्जुन मुंडा से ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग
मरुड़बासा गांव का ट्रांसफॉर्मर सात माह से खराब मंत्री अर्जुन मुंडा से ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग

संसू, खरसावां : कुचाई के बड़ा सेगोई गांव के मुरुड़बासा टोला में पिछले सात माह से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है। इस कारण गांव के 35 परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग से कई बार ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की गयी, परंतु विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीण बताते है कि गर्मी का मौसम बगैर बिजली के ही कट गया। गांव में सात माह से बिजली नहीं है। फिर भी बिजली बिल पहुंच रही है। ग्रामीण बताते है कि बिजली गुल रहने से बिजली से चलने वाले सभी घरेलू उपकरण बंद पड़े हैं। शाम होते ही गांव में अंधेरा पसर जाता है। गांव वाले शाम में ही अपने घरों में दुबक जाते हैं। चोरों का भय भी हमेशा लगा रहता है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। बच्चों को ढिबरी में पढ़ाई करनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने थक हारकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नाम ज्ञापन भी सौंपा है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बिजली नहीं रहने के दौरान जारी की गई बिजली बिल को भी रद करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया गया तो बाध्य हो कर बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन करना पड़ेगा। गांव के आसु मुंडा, प्रेम भूमिज, दिलीप भूमिज, बरजु भूमिज, नारायण मुंडा, डुटू मुंडा, चुंबरु मुंडा, बुडान मुंडा, बिसोक मुंडा, बुधराम मुंडा आदि ग्रामीणों ने जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी