खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को भाजयुमो ने निकाली साइकिल रैली

भाजपा युवा मोर्चा की सरायकेला-खरसावां जिला समिति की ओर से गुरुवार को ओलिंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खरसावां में चीयर्स फॉर इंडिया अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने खरसावां हाई स्कूल से रामगढ़ तक साइकिल यात्रा निकाली..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Aug 2021 07:30 AM (IST) Updated:Fri, 06 Aug 2021 07:30 AM (IST)
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को भाजयुमो ने निकाली साइकिल रैली
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को भाजयुमो ने निकाली साइकिल रैली

संवाद सूत्र, खरसावां : भाजपा युवा मोर्चा की सरायकेला-खरसावां जिला समिति की ओर से गुरुवार को ओलिंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए खरसावां में चीयर्स फॉर इंडिया अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने खरसावां हाई स्कूल से रामगढ़ तक साइकिल यात्रा निकाली। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य ने कहा कि 41 साल बाद ओलिंपिक में भारत ने इतिहास रचा। हॉकी में पुरुष टीम ने कांस्य पदक जीता। उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान ने कहा कि 41 साल बाद हॉकी में भारतीय खिलाडियों ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जीत का यह सिलसिला आगे बढ़ता रहे। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक आचार्य, उपाध्यक्ष विश्वजीत प्रधान, दीपक माझी, डीआरयूसीसी सदस्य प्रभाकर मंडल, सुशील षाडं़गी, सिद्धेश्वर सिंहदेव, होपना सोरेन, विषकंठ प्रधान, मुकेश प्रधान, परेश प्रधान, बसंत गंतायत, नयन नायक, जीतवाहन मंडल, संजय महतो आदि उपस्थित थे। विज्ञापन में संशोधन करे टाटा स्टील, नहीं तो होगा आंदोलन : टाटा स्टील लिमिटेड में अप्रैंटिस के लिए जारी विज्ञापन में राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों को आमंत्रित करने का झारखंड मुक्ति मोर्चा ने विरोध किया है। गुरुवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. शुभेन्दु महतो ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि टाटा स्टील लिमिटेड में अप्रैंटिस के लिए बाहरी अभ्यर्थियों से भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जो यहां के आदिवासी-मूलवासी बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों पर कुठाराघात है। लिहाजा टाटा स्टील लिमिटेड तत्काल विज्ञापन में संशोधन कर यह सुनिश्चित करे कि अप्रैंटिस के लिए सिर्फ झारखंड के मूल निवासी अभ्यर्थियों को ही अवसर मिले। उन्होंने कहा कि ओडिशा के कलिंगा नगर स्टील प्लांट में सिर्फ ओडिशा के अभ्यर्थियों को ही लिए जाने का प्रावधान है। फिर झारखंड में इस तरह की दोहरी नीति क्यों? सूबे के युवा पहले से ही बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। ऐसे में मौजूदा अवसरों को भी बाहरियों में वितरित कर दिया गया तो स्थानीय युवाओं में रोष की स्थिति उत्पन्न होगी। कहा, स्थानीय युवाओं के हित के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा सदैव तत्पर है। टाटा स्टील जल्द ही अपना फैसला नहीं बदलेगी तो झामुमो टाटा स्टील के खिलाफ वृहत स्तर पर आंदोलन करेगी।

chat bot
आपका साथी