आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सर्वप्रथम निर्धारित करें उद्देश्य : नवीन झा

खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेजस्विनी क्लब असुरा का सामुदायिक सेवा प्रदाता आइएसएपी के निदेशक नवीन कुमार झा द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्र समन्वयक रति रंजन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान श्री झा ने तेजस्विनी क्लब के सदस्य किशोरियों से बातचीत कर उनके अनुभवों को सुना..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 08:30 AM (IST)
आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सर्वप्रथम निर्धारित करें उद्देश्य : नवीन झा
आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सर्वप्रथम निर्धारित करें उद्देश्य : नवीन झा

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां प्रखंड अंतर्गत तेजस्विनी क्लब असुरा का सामुदायिक सेवा प्रदाता आइएसएपी के निदेशक नवीन कुमार झा द्वारा शनिवार को निरीक्षण किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए क्षेत्र समन्वयक रति रंजन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान श्री झा ने तेजस्विनी क्लब के सदस्य किशोरियों से बातचीत कर उनके अनुभवों को सुना। किशोरियों द्वारा तेजस्विनी क्लब किस प्रकार उनके दैनिक जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाल रही है इससे संबंधित चर्चा करते हुए बताया कि क्लब में मनोरंजन के लिए खेल सामग्री, बाहरी ज्ञान बढाने के लिये पुस्तकालय एवं सेनेटरी पैड बैंक उपलब्ध है। किशिरियों ने संचालित तेजस्वीनी परियोजना को वरदान बताया क्योंकि ईसके तहत किशोरियों के सामाजिक आर्थिक सशक्तिकरण हेतु विभिन्न तरह की गतिविधियां की जा रही है परिणाम स्वरूप हम सदस्य किशोरियां सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ रही हैं। इस दौरान नवीन कुमार झा ने सदस्य किशिरियों को संबोधित करते हुए कहा की खुद को आर्थिक र्रूप से मजबूत बनाने के लिए सर्वप्रथम उद्देश्य निर्धारित करें तदोपरांत अपने युवा उत्प्रेरक दीदी को अवगत कराएं तेजस्वीनी परिवार आपके साथ आपके लक्ष्य प्राप्ति हेतु उचित मार्गदर्शन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।स्वागत भाषण

तेजस्वीनी क्लब की सदस्य किशोरी संपति महतो द्वारा दिया गया वहीं धन्यवाद ज्ञापन संकुल समन्वयक पिकी पुष्टी द्वारा दिया गया।मौके पर वार्ड पार्षद रूबी महतो समेत आईएसएपी के जोनल टीम लीडर साकेत कुमार,जिला कार्यक्रम प्रबंधक कृष्ण कुमार उपाध्याय प्रखंड समन्वयक चंद्रमोहन ह•ाम क्षेत्र समन्वयक ओमप्रकाश राम समेत क्लस्टर समन्वयक दिनेश कुम्भकार,सुमन मिज,लक्ष्मी गुंदुआ,हेमंत पुष्टी,रमेश महतो,शोभा डे, युवा उत्प्रेरक सोमबारी सोय, पार्वती कुमारी,भवानी महतो, छबिरानी महतो एवं सदस्य

किशोरियां उपस्थित रही।

chat bot
आपका साथी