पं. दीन दयाल के विचार युगों तक रहेंगे प्रेरणादायी

जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में मनाई गई। केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी नेताओं ने पं उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 06:30 AM (IST)
पं. दीन दयाल के विचार युगों तक रहेंगे प्रेरणादायी
पं. दीन दयाल के विचार युगों तक रहेंगे प्रेरणादायी

संवाद सूत्र, खरसावां : जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पं दीन दयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती खरसावां के काली मंदिर सामुदायिक भवन में मनाई गई। केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा समेत पार्टी नेताओं ने पं उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। अर्जुन मुंडा ने कहा कि पं दीन दयाल उपाध्याय के विचार युगो युगों तक देश की युवा पीढी के लिये प्रेरणादायी सिद्ध होगी। सेवा और समर्पण के माध्यम से ही देश की सेवा में काम करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देनी होगी। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति पर बैठे लोगों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव, नयन नायक, सुशील षाडंगी, मंजु बोदरा, उमेश बोदरा, राउतु हाईबुरु, लाल सिंह सोय, संजय सरदार, गणेश माहली, प्रदीप सिंहदेव, जीत वाहन मंडल आदि उपस्थित थे।

इधर, खरसावां में भाजपा की ओर से आयोजित जयंती कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई भी पहुंचे। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे। कार्यक्रम में उनका पहुंचना चर्चा का विषय बना रहा। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव से पूर्व बडकुंवर गागराई ने बीजेपी छोड़ कर मझगांव से निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इससे पूर्व 2000 व 2009 में बडकुंवर गागराई मझगांव से बीजेपी से विधायक रह चुके हैं।

वहीं दूसरी ओर, कुचाई के पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं ने पं दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके उपेंद्र सिंह मुंडा व नंद सिंह सरदार के नेतृत्व में कई युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रुप से मुख्य रुप से प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, संजय सिजुई, दुलाल स्वांसी, बबलू सोय, सत्येंद्र कुम्हार, मंगल पांडेय, मनोज मुदैया, जॉन सोय, घनश्याम मुंडा, नागेश्वर पांडेय आदि शामिल है।

chat bot
आपका साथी