घर का खिड़की तोड़कर सोने व चांदी के गहने ले उड़े चोर

हेंसल गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने विवेकानंद खड़ंगा के घर की खिड़की को तोड़ अलमीरा में रखे लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में विवेकानंद खड़ंगा (मुना) के घर में खिड़की तोड़कर दाखिल हुए..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 12:27 AM (IST)
घर का खिड़की तोड़कर सोने व चांदी के गहने ले उड़े चोर
घर का खिड़की तोड़कर सोने व चांदी के गहने ले उड़े चोर

संवाद सूत्र, राजनगर : हेंसल गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने विवेकानंद खड़ंगा के घर की खिड़की को तोड़ अलमीरा में रखे लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने की चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि चोर रात के अंधेरे में विवेकानंद खड़ंगा (मुना) के घर में खिड़की तोड़कर दाखिल हुए। बिस्तर के नीचे रखी चाबी से अलमीरा खोला और सोने व चांदी के गहने लेकर खिड़की के रास्ते फरार हो गए। चोरों ने खिड़की में लगी ग्रिल को काटकर घर से कुछ दूरी पर छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने खिड़की से कूदते लोगों को देखा तो शोर मचाया। आवाज सुनते ही चोर वहां से भाग गए। इस मामले में विवेकानंद खडंगा ने राजनगर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले की तहकीकात में जुट गई है। एक सप्ताह के अंदर यह चोरी की यह दूसरी घटना घटी है। कुछ दिन पूर्व चोरों ने केनरा बैंक राजनगर शाखा में खिड़की की ग्रिल काटकर चोरी करने का प्रयास किया था। लगातार हो रही चोरी की घटना से अब पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी