स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को ले होगा आंदोलन : उदय सिंहदेव

शुक्रवार को खरसावां की भाजपा प्रखंड (पूर्वी) समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन की अध्यक्षता में आकर्षिणी गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:30 AM (IST)
स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को ले होगा आंदोलन : उदय सिंहदेव
स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को ले होगा आंदोलन : उदय सिंहदेव

संसू, खरसावां : शुक्रवार को खरसावां की भाजपा प्रखंड (पूर्वी) समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष होपना सोरेन की अध्यक्षता में आकर्षिणी गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई। संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर बूथों को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही जनहित के मुद्दों को लेकर आंदोलन करने की बात कही गई। पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि आमदा में निर्माणाधीन 500 बेड के अस्पताल को जल्द से जल्द पूरा कर चालू कराने, कुचाई के वेलफेयर अस्पताल को पूर्व की तरह सभी सुविधाओं के साथ चालू करने, हरिभंजा पीएचसी में ओपीडी के साथ साथ आइपीडी की व्यवस्था करने, चिकित्सक व दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने व खरसावां अस्पताल में सभी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा। पहले चरण में पार्टी कार्यकर्ता राजखरसावां से खरसावां तक पदयात्रा करेंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच लाने की अपील की। साथ ही कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। साथ ही कोरोना संक्रमण के संभावित तीसरे लहर से पूर्व खरसावां में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, उदय प्रताप सिंहदेव, जिला मंत्री दुलाल स्वांसी, मुजाहिद खान, प्रभाकर मंजल, लाल सिंह सोय, लादुराम हेंब्रम, राउतु हाईबुरु, दुर्योधन प्रामाणिक आदि उपस्थित थे। महिला सशक्तीकरण समय की आवश्यकता : राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में सरायकेला प्रखंड के मध्य विद्यालय मुरुप में आयोजित दो दिवसीय महिला सशक्तीकरण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। महिलाओं को जागरुक करते हुए बोर्ड के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने कहा शिक्षित एवं सशक्त महिला ही प्रगतिशील समाज के आधार स्तंभ होते हैं। समाज में महिलाओं को सशक्त करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। महिलाओं के सामाजिक,आर्थिक एवं राजनीतिक शक्ति में वृद्धि कर हम एक खुशहाल तथा संपन्न राष्ट्र की कल्पना कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान महिलाओं को समानता तथा सम्मान का गारंटी प्रदान करता है। नारी सशक्तिकरण को हम तभी सार्थक साबित कर पायेंगे जब हम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ सिद्धान्त को मूर्तरुप देंगे। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता की कमी के कारण महिलाए केन्द्र तथा राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ से वंचित हैं। कोरोना महामारी पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने प्रतिभागियों से टीकाकरण अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि जगत किशोर प्रधान,विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीकांत किस्कू, चित्रा मॉडल स्कूल सीनी के प्रधान शिक्षक महेश कुमार महापात्र ने संबोधित करते हुए महिलाओं को रोजगार कर आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए बोर्ड के कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान ने उज्ज्वला योजना, बालिका समृद्धि योजना, मुद्रा ऋण योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के बारे में जानकारी दिया। कार्यक्रम में शामिल 40 महिलाओं को बोर्ड की ओर से दैनिक भत्ता के रूप में डीबीटी के माध्यम से 500 रुपये भुगतान किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मेंद्र प्रधान, सेमल प्रामाणिक, तारा महतो, मुक्ता प्रामाणिक, चंद्रावती प्रधान व खुशी प्रधान का सराहनीय योगदान रहा।

chat bot
आपका साथी