वर्षों पुराने विवाद को लेकर भतीजों ने की थी चाची की हत्या

कुचाई थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार की रात कुचाई थाना क्षेत्र स्थित मारांगहातु गांव में हुई सोमवारी सोय (68) की हत्या का उद्भेदन कर दिया। बुधवार को सरायकेला थाना परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कुचाई थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि सोमवार की रात मारांगहातु गांव में अज्ञात अपराध कर्मियों ने सोमवारी सोय की हत्या तार व गमछा से गला घोंट कर की थी..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:10 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:10 AM (IST)
वर्षों पुराने विवाद को लेकर भतीजों ने की थी चाची की हत्या
वर्षों पुराने विवाद को लेकर भतीजों ने की थी चाची की हत्या

जागरण संवाददाता, सरायकेला : कुचाई थाना की पुलिस ने 24 घंटे के अंदर सोमवार की रात कुचाई थाना क्षेत्र स्थित मारांगहातु गांव में हुई सोमवारी सोय (68) की हत्या का उद्भेदन कर दिया। बुधवार को सरायकेला थाना परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए कुचाई थाना प्रभारी अर्जुन उरांव ने बताया कि सोमवार की रात मारांगहातु गांव में अज्ञात अपराध कर्मियों ने सोमवारी सोय की हत्या तार व गमछा से गला घोंट कर की थी। इस घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मो. अर्शी व सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश रंजन के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज करने बाद टीम गठित कर अनुसंधान शुरू किया गया था। अनुसंधान के क्रम में यह जानकारी मिली कि पड़ोसी मृतका के पड़ोसी श्रवण सोय व दिलीप सोय से मृतका का विवाद चल रहा था। इस आधार पर श्रवण सोय को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में श्रवण ने स्वीकार किया कि अपने छोटे भाई दिलीप सोय के साथ मिलकर उसने सोमवारी की हत्या कर साक्ष्य छिपाने का कार्य किया था। इसके बाद श्रवण व दिलीप दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया। फिर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों आरोपित भाई रिश्ते में मृतका के भतीजे हैं। पुलिस ने आरोपित भाइयों की निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयोग किए गए तार व गमछा भी बरामद कर लिया है। सांसद प्रतिनिधि ने किया सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण : बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विजय महतो ने बड़ाबांबो चौक से जोजोकुड़मा वाया सुपाईसाई गांव तक बन रही सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। सिर्फ रोलर चलाया जा रहा है। साथ ही सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। साथ ही सड़क पर पानी छिड़काव करने की बात कही, ताकि सड़क मजबूत बनें। मौके पर कुछ लोगों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को कम मजदूरी दिए जाने की शिकायत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मजदूरों को सरकार की ओर से निर्धारित मजदूरी दर का भुगतान करने की बात कही। मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुजाहिद खान, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत महतो, विजय महतो, सीताराम महतो, भरत बोदरा, सामु बोदरा समेत कई उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी