मानसून की पहली बारिश से खिले किसानों के चेहरे

खरसावां में मंगलवार व बुधवार को मानसून की पहली बारिश हुई। पिछले 24 घंटे से रूक-रूक कर बारिश हो रही है..

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 08:30 AM (IST)
मानसून की पहली बारिश से खिले किसानों के चेहरे
मानसून की पहली बारिश से खिले किसानों के चेहरे

संवाद सूत्र, खरसावां : खरसावां में मंगलवार व बुधवार को मानसून की पहली बारिश हुई। पिछले 24 घंटे से रूक-रूक कर बारिश हो रही है। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए है। बुधवार को 72.4 मिमी. व मंगलवार को 4.6 मिमी. बारिश रिकार्ड किया गया। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। रजो पर्व के अवसर पर बारिश होना शुभ संकेत माना जाता है। रजो संक्रांति के पश्चात कृषि कार्य तेज हो जाएगा। खेतों को हल से जोत कर कृषि कार्य के लिए तैयार कर बीज डालने का कार्य शुरू हो जाएगा। किसानों ने रजो संक्रांति पर बारिश होने के कारण इस वर्ष अच्छी फसल होने की संभावना व्यक्त की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगामी दो दिनों तक रूक-रूक कर बारिश होगी। मंगलवार की रात हुई बारिश से नदियों के जलस्तर में भी वृद्धि हुई है। बारिश के कारण खरसावां में बिजली की आपूर्ति भी चरमरा गई है। लोगों को नियमित रूप से बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं। झामुमो जिलाध्यक्ष ने मंत्री के प्रति जताया आभार : गम्हरिया प्रखंड स्थित डुडरा पंचायत के कुमारी (कुटुडीह) गांव में पिछले कई माह से जलमीनार से जलापूर्ति ठप है। जलमीनार को दुरुस्त कर जलापूर्ति शुरू कराने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा. शुभेंदु महतो ने पिछले दिनों मंत्री चंपई सोरेन व उपायुक्त को ट्वीट किया था। इसके बाद मंत्री के आदेश पर त्वरित कार्रवाई कर जलमीनार को दुरुस्त कराया गया। मंत्री चंपई सोरेन के इस कार्रवाई के लिए जिलाध्यक्ष शुभेंदु ने उन्हें धन्यवाद दिया।

chat bot
आपका साथी