मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी

जेएनएन, आदित्यपुर, गम्हरिया, चांडिल, पोटका, नीमडीह, तिरुलडीह : समान काम-समान वेतन, स्थायीक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 11:20 PM (IST) Updated:Tue, 20 Nov 2018 11:20 PM (IST)
मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी
मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी

जेएनएन, आदित्यपुर, गम्हरिया, चांडिल, पोटका, नीमडीह, तिरुलडीह : समान काम-समान वेतन, स्थायीकरण की मांग व लाठीचार्ज के विरोध में पिछले कई दिनों से पारा शिक्षक आंदोलन कर रहे हैं। मंगलवार को जेल भरो अभियान चलाया जिसमें पारा शिक्षकों ने नजदीकी थाने में अपनी गिरफ्तारी दी।

गम्हरिया में 250 गिरफ्तारी : एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष सोनू सरदार तथा प्रदेश समिति सदस्य लखन लाल महतो के नेतृत्व में गम्हरिया प्रखंड एक व दो के करीब 250 पारा शिक्षकों ने गिरफ्तारी दी। इससे पूर्व पारा शिक्षकों द्वारा रैली निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गिरफ्तार शिक्षकों को रिहा करने माग की गई।

चांडिल में 83 शिक्षकों ने दी गिरफ्तारी : शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष आजाद शेखर माझी के नेतृत्व में 83 पारा शिक्षकों ने चाडिल थाने में अपनी गिरफ्तारी दी। इस अवसर पर भीष्म देव मुंडा, महेन्द्र माझी, बैकुंठ दास, रंजीत प्रमाणिक, तिलोचन महाली, आशीष महंतो, चित्तरंजन महतो, भुतनाथ महतो, भुदेव महतो, भारती महतो, प्रथमी महतो, इंद्रा महतो, चारलू बिरहो, विमला टुडू, सुमित्रा टुडू, प्रणति सतपति, मोनिका महतो, इंद्रा महतो, सीता कुम्भकार, श्यामा लायक समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे।

नीमडीह में 95 गिरफ्तारी : नीमडीह प्रखंड परिसर में बने जेल में विष्णु महतो के नेतृत्व में 95 शिक्षकों ने अपनी गिरफ्तारी दी। इनके साथ राजू कुमार, दीपक कुमार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे।

तिरुलडीह में भी हुई गिरफ्तारी : कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह थाने में प्रखंड अध्यक्ष परेश चंद्र महतो के नेतृत्व में पारा शिक्षक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे और अपनी गिरफ्तारी दी।

पोटका प्रखंड कार्यालय में शिक्षकों दिया धरना : प्रखड अध्यक्ष मृत्युंजय गोप के नेतृत्व में दर्जनों पारा शिक्षक प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना दिए। इस दौरान भूषण गोप, जिला उपाध्यक्ष भूषण गोप, सचिव राजेश सीट, उपाध्यक्ष गौराग महाकुड़, कोषाध्यक्ष जितेन गोप, प्रवक्ता पीयुष मंडल, राजा हसन, दीपाकर सीट, यशवंत सीट, गौतम सरदार, सविता सरदार, अनिता सरदार, अधीर पंडा, मानस साव, संदीप सवा, अनिता गुप्ता, सूरज सरदार, समीर कुमार, अमिताभ मंडल, कृष्ण सरदार, दुलाल दास, श्यामल सरकार समेत अन्य शिक्षक मौजूद थे। शिक्षकों ने कहा कि वे किसी धमकी से डरने वाले नहीं हैं जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती वे हड़ताल जारी रखेंगे।

इधर, आदोलन का समर्थन करने 'आप' के जिला संयोजक दिनेश महतो भी धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी शिक्षकों के साथ है।

chat bot
आपका साथी