पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जी का करें सेवन

एक से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत शनिवार को चाइल्ड लाइन की ओर से रंगोली एवं चित्रकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जी का सेवन करने की जानकारी दी गई..

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 01:34 AM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 05:06 AM (IST)
पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जी का करें सेवन
पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जी का करें सेवन

जागरण संवाददाता, सरायकेला : एक से 30 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत शनिवार को चाइल्ड लाइन की ओर से रंगोली एवं चित्रकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जी का सेवन करने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि गर्भवती और धात्री महिलाओं को पोषण वाटिका से उत्पादित सब्जी का प्रयोग करना चाहिए। पोषण अभियान के तहत कुपोषण को मिटाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया और उनके खान-पान की आदतों में सुधार लाने के प्रयास पर निरंतर बल देने को कहा गया। कार्यक्रम में पौष्टिक आहार, उचित पोषण, स्वास्थ्य एवं साफ-सफाई, डायरिया, एनीमिया के रोकथाम पर विशेष जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों के बीच मास्क वितरण किया गया। मौके पर आंगनवाड़ी सेविका सुमी, दयावती, सरिता, सहायिका बहामुनी, चाइल्ड लाइन के सदस्य रोमानी हांसदा विकास दारोगा, सत्यव्रत मुखर्जी, अजीत कवि, रामचंद्र सिंह मुंडा उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी