कुचाई व अड़की में कल्याण विभाग के बंद अस्पताल को करें चालू : अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को कुचाई प्रखंड में बंद पड़े कल्याण विभाग के अस्पताल को चालू कराने के मुद्दे पर विभागीय सचिव से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने विभागीय सचिव से पूरे मामले की जानकारी ली..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:00 AM (IST)
कुचाई व अड़की में कल्याण विभाग के बंद अस्पताल को करें चालू : अर्जुन मुंडा
कुचाई व अड़की में कल्याण विभाग के बंद अस्पताल को करें चालू : अर्जुन मुंडा

संवाद सूत्र, खरसावां : केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने शुक्रवार को कुचाई प्रखंड में बंद पड़े कल्याण विभाग के अस्पताल को चालू कराने के मुद्दे पर विभागीय सचिव से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने विभागीय सचिव से पूरे मामले की जानकारी ली। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने विभागीय सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित कुर्चा व अड़की मेसो अस्पताल को जल्द से जल्द चालू कराएं। जिन स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से संबंधित अस्पतालों का संचालन किया जा रहा हैं, उन्हें बकाया राशि का भुगतान करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्र के लोगो को अच्छी चिकित्सा मिले, राज्य सरकार की यह पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। इन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को लेकर राज्य सरकार को सतर्क रहना चाहिए। परंतु कुचाई व अड़की में अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग से संचालित मेसो अस्पताल का बंद होना चिंता का विषय हैं। अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। कोविड-19 से निपटने में केंद्र सरकार ने किया उल्लेखनीय कार्य : खुंटपानी प्रखंड के पांड्राशाली चौक पर भाजपा प्रखंड कार्य समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का निर्णय लिया गया। जिन बूथ समितियों का विस्तार नहीं हुआ है, उनका विस्तार जल्द से जल्द करने का निर्देश दिया गया। साथ ही केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने की बात कही गई। पूर्व विधायक जवाहर बानरा ने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ को मजबूत बनाने के लिए कार्य करने की अपील की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी सेवा ही संगठन के स्लोगन को यथार्थ में बदलने का कार्य किया। कहा, कोविड-19 से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया है, जबकि राज्य सरकार हर मोर्चे पर फेल है। बानरा ने प्रखंड अध्यक्ष सुदामा हाईबुरु ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि जनहित के मामलों को लेकर पार्टी कार्य करती रहेगी। सांसद प्रतिनिधि सानो गोप ने केंद्र सरकार व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किए जा रहे कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सिद्धेश्वर बानरा, जिप सदस्य सानगी बानरा, किसान मोर्चा के प्रदेश सदस्य मांगता गोप, सांसद प्रतिनिधि सानो गोप, कोकिल केसरी, मोहन सिंह बानरा, सोनाराम कुम्हार, नारायण जामुदा, मुखिया मालती बोदरा, पुष्पा देवी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष नामसी पाडे़या, नागेंद्र पान, तंबु गोप, मुखिया नारायण सिंह बानरा, मुखिया पाइक राया बानरा, सादो हाईबुरु, बागुन मेलगांडी, विंदर दोराई, बाबूलाल तियु आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी