सरायकेला-खरसावां जिले में मिले छह कोरोना पाजिटिव

रविवार को जिले में 980 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3815 तक पहुंच गई है..

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 06:30 AM (IST)
सरायकेला-खरसावां जिले में मिले छह कोरोना पाजिटिव
सरायकेला-खरसावां जिले में मिले छह कोरोना पाजिटिव

जागरण संवाददाता, सरायकेला : रविवार को जिले में 980 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3815 तक पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों में चार गम्हरिया व दो सरायकेला प्रखंड से हैं। जिले में अब तक कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या 3724 हो गई है। सीएस हिमांशु भूषण बरवार ने बताया कि वर्तमान में 79 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। विधायक प्रतिनिधि ने सिगीदा ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन : कुचाई प्रखंड स्थित रुगुडीह पंचायत के सिगीदा गांव में रविवार को 63 केवी ट्रांसफार्मर का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने किया। ज्ञात हो कि गांव में पिछले दो साल से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। इस गांव में 70 घर हैं। इससे पूर्व गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया था, जो दो वर्ष पूर्व ही खराब हो गया था। इसके बाद ग्रामीण अंधेरे में रहने के लिए विवश थे। हालांकि अब नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद बिजली की आपूर्ति शुरु हो गई है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, प्रखंड प्रमुख करम सिंह मुंडा, धर्मेन्द्र सिंह मुंडा, श्याम लाल मुंडा, राम सोय, राहुल सोय, धनश्याम सोय, लुंदा मुंडा, लखीराम मुंडा, चतुर सिंह मुंडा, दुर्गा मुंडा, मंगल सिंह मुंडा समेत कई उपस्थित थे। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल : सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात गोरांडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के बागबेड़ा निवासी सिगरा सोमा (60) वर्षीय गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में उनका साइकिल क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायल को उपचार के लिए सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वे साइकिल से अपने रिश्तेदार के घर सरायकेला आए हुए थे। रात में बागबेड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान गौरांगडी के समीप वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

chat bot
आपका साथी