93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रांची व जमशेदपुर के सात युवक गिरफ्तार

शुक्रवार को आदित्यपुर पुलिस ने रांची व जमशेदपुर के सात लोगों को ब्राउन शुगर का सेवन करते व 9.57 ग्राम के 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को आदित्यपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी गश्ती कर रहे थे..

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 06:00 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 06:00 AM (IST)
93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रांची व जमशेदपुर के सात युवक गिरफ्तार
93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ रांची व जमशेदपुर के सात युवक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सरायकेला : शुक्रवार को आदित्यपुर पुलिस ने रांची व जमशेदपुर के सात लोगों को ब्राउन शुगर का सेवन करते व 9.57 ग्राम के 93 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को आदित्यपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस कर्मी गश्ती कर रहे थे। इस क्रम में अलकतरा ड्रम बस्ती स्थित झोपड़ीनुमा घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान झोपड़ीनुमा घर में सात लोगों को ब्राउन शुगर का नशा करते पकड़ा गया। इनमें लेक रोड रांची निवासी सन्नी वर्मा (27), अरगोड़ा बस्ती रांची निवासी विशाल कुमार (25), अरगोड़ा हाउसिंग कालोनी रांची निवासी नितेश झा (23), हिदपीढ़ी सेकंड स्ट्रीट रांची निवासी शाहिद अख्तर (25), अरगोड़ा हाउसिंग कालोनी रांची निवासी अभिषेक सिंह (27), अरगोड़ा पुराना चौक रांची निवासी सन्नी तिर्की (24) व जुगसलाई गरीब नवाज कालोनी जमशेदपुर निवासी मोहम्मद ताहिर (32) शामिल हैं। छापेमारी के दौरान संबंधित युवकों की तलाशी भी की गई। तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 9.57 ग्राम के 93 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर के इस कारोबार का कनेक्शन रांची से भी जुड़ा हुआ है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी ने बताया कि युवा वर्ग ब्राउन शुगर की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे समाज में विसंगतियां उत्पन्न हो रही हैं। जल्द ही गिरोह के सरगना तक पहुंचने में जिला पुलिस कामयाब होगी। छापेमारी टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद महतो, पुलिस अवर निरीक्षक भीम लाल पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक विश्वजीत कुमार, सुजीत कुमार, अमित कुमार गुप्ता, चंदन कुमार, चितरंजन कुमार, निशा कुमारी, अजीत कुमार, टाइगर मोबाइल आरक्षी अशोक कुमार यादव व बमबम यादव समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी