सरायकेला बार एसो. चुनाव के लिए दो ने लिए अध्यक्ष पद के पर्चे

जिला बार एसोसिएशन सरायकेला का चुनाव 10 अगस्त को होगा। चुनाव को लेकर सोमवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा..

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:30 AM (IST)
सरायकेला बार एसो. चुनाव के लिए दो ने लिए अध्यक्ष पद के पर्चे
सरायकेला बार एसो. चुनाव के लिए दो ने लिए अध्यक्ष पद के पर्चे

जागरण संवाददाता, सरायकेला : जिला बार एसोसिएशन सरायकेला का चुनाव 10 अगस्त को होगा। चुनाव को लेकर सोमवार को प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुबोध चंद्र हाजरा व कामाख्या प्रसाद दुबे ने पर्चा खरीदा। वहीं, जेनरल सेक्रेटरी पद के लिए दो उम्मीदवार अरुण कुमार सिंह व देवाशीष ज्योतिषी, ट्रेजरर पद के लिए नाइकी हेंब्रम ने नॉमिनेशन पेपर लिया। सोमवार को बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कुल 5 नॉमिनेशन पेपर का वितरण किया गया। इस अवसर पर चुनाव समिति के रिटर्निंग आफिसर जलेश कवि समेत सदस्य अजीत कुमार दास, राम गोविद मिश्रा, पार्थसारथी दास भी उपस्थित थे। नॉमिनेशन पेपर प्राप्त करने व इसे दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई की दोपहर 3.30 बजे तक निर्धारित है। साथ ही जिला बार एसोसिएशन के चुनाव की जानकारी सभी संबंधित विभागों व उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए क्वार्टर का होगा निर्माण : कुचाई में ग्रामीण विकास विभाग की ओर से प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए चार करोड़ 64 लाख 68 हजार रुपये की लागत से क्वार्टर का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण विकास विभाग ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समीप अधिकारियों व कर्मचारियों के लिएक्वार्टर का निर्माण कराया जाएगा। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल की ओर से इस कार्य के लिए ई-निविदा की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारी व स्टॉफ क्वाटर का निर्माण कार्य एक वर्ष के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रखंड के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी तक अब क्वार्टर नहीं होने का बहाना बनाकर अपने कार्य क्षेत्र से बाहर नहीं रह पाएंगे। एक साल के अंदर प्रखंड के अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए फुल फर्निस्ड क्वार्टर बनकर तैयार हो जाएंगे। कुचाई में लगभग दो वर्ष पूर्व नया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निर्माण कराया गया है, परंतु अधिकारी व स्टॉफ क्वार्टर का निर्माण नहीं कराया गया था। ऐसे में आवास नहीं होने के कारण अधिकांश कर्मचारी प्रखंड मुख्यालय से बाहर रहते हैं। इस कारण कार्य बाधित होता है।

chat bot
आपका साथी