सुधीर के सपनों को पूरा करेंगी सविता

जेएनएन चांडिल सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल गम्हरिया ईचागढ़ व नीमडीह में बुधवार का

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Jan 2020 02:13 AM (IST) Updated:Thu, 23 Jan 2020 06:14 AM (IST)
सुधीर के सपनों को पूरा करेंगी सविता
सुधीर के सपनों को पूरा करेंगी सविता

जेएनएन, चांडिल : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल, गम्हरिया, ईचागढ़ व नीमडीह में बुधवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की पुण्यतिथि मनाई गयी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगहों पर उनकी प्रतिमा व तस्वीरों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

चाडिल बाजार स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में जिला पार्षद ओम प्रकाश लायक के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गयी। उन्होंने कहा कि सुधीर महतो को ईचागढ़ की जनता से काफी लगाव था। क्षेत्र के विकास के लिए उन्होने काफी कुछ किया था अब उनके अधूरे सपने को उनकी पत्‍‌नी विधायक सविता महतो पूरा करेंगी। मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य पप्पू वर्मा, जिला सचिव बुद्धेश्वर मार्डी, जिला सहसचिव अर्जुन सिंह मुंडा, पशुपति महतो, आलोक महतो, धरमू गोप, संतोष कुमार, नितेश वर्मा, डबलू, कृष्णा किशोर महतो आदि थे।

इधर, नीमडीह में झायुमो के प्रखंड सचिव सचिन गोप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुधीर महतो को श्रद्धासुमन अर्पित की। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष हरिदास महतो, कृष्णदास महतो, अनुप महतो, अरविंद महतो, राजकुमार, गुरुपद कुमार, पद्मलोचन सिंह, निरंजन सिंह, पटल महतो, तनु कुमार, दिलीप सिंह, मनोज दास, नेपुर गोप, दीपक गोप आदि मौजूद थे।

इधर, ईचागढ़ के बिष्टाटांड, ईचागढ़ हरि मंदिर टोला, कुकड़ू समेत अन्य जगहों पर कार्यक्रम आयोजित उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो को श्रद्धांजलि दी गयी। ईचागढ़ में झामुमो नेता लालटु महतो, आस्तिक महतो, रूपेश वर्मा, राम प्रसाद महतो, प्राचार्य उपेन चन्द्र महतो, अमित सिन्हा, स्वपन महतो, नरेन गोप, पशुपति बागची, सुजन स्वासी, धन सिंह लायेक आदि थे।

chat bot
आपका साथी