वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक गंभीर

सरायकेला थाना अंतर्गत बढ़ा काकड़ा के सचिन महतो व अभिमन्यु महतो खरसावा प्रखंड के बड़ाबाबो गए हुए थे। वापसी के दौरान बुरुडीह फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:59 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:18 AM (IST)
वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक गंभीर
वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, एक गंभीर

सरायकेला : सरायकेला थाना अंतर्गत बढ़ा काकड़ा के सचिन महतो व अभिमन्यु महतो खरसावा प्रखंड के बड़ाबाबो गए हुए थे। वापसी के दौरान बुरुडीह फाटक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोक दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा प्राथमिक इलाज के बाद अभिमन्यु महतो को जमशेदपुर में रेफर कर दिया गया। घटना शुक्रवार रात करीब नौ बजे की है। घायलों को सरायकेला खरसावा जिले के एडीसी सुबोध कुमार खरसावा से सरायकेला आ रहे थे तो बुरुडीह फाटक के पास दोनों तड़प रहे थे उन्होंने अपनी गाड़ी रुकवा कर तुरंत एंबुलेंस को फोन किया और दोनों को सदर अस्पताल खुद लेकर आए।

chat bot
आपका साथी