गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पर राजद ने किया प्रदर्शन

संसू गम्हरिया केंद्र सरकार के किसान व मजदूर विरोधी बिल के विरोध में राजद कार्यकर्ताओ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:27 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:27 PM (IST)
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पर राजद ने किया प्रदर्शन
गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पर राजद ने किया प्रदर्शन

संसू, गम्हरिया : केंद्र सरकार के किसान व मजदूर विरोधी बिल के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने मजदूर और किसान विरोधी बताते हुए केंद्र सरकार का काला कानून बताया। विरोध प्रदर्शन के पश्चात महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपकर इस कानून को वापस लेने की मांग की गई। मौके पर आदित्यपुर नगर अध्यक्ष अश्विनी सिंह, डीएन सिंह, सूरज कुमार, उदित यादव, हरिओम सिंह, देव प्रकाश देवता, कविलाश यादव, जितेंद्र रजक, वीरेंद्र बंधु, सरोज सिंह, राकेश यादव, राजेश यादव, अजय यादव, संतोष महतो, मुकेश प्रसाद, डब्ल्यू साव, नत्थू रजक, रोशन तंतुबाई, बहादुर शंकर, विनोद दास समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी