जिला भाजपा डिजिटल संवाद प्रभारी बने राकेश मिश्रा

संसू आदित्यपुर करोना काल चलने तक भाजपा सोशल संवाद डिजिटल संवाद और वर्चुअल संवाद के जरि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 01:29 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:21 AM (IST)
जिला भाजपा डिजिटल संवाद प्रभारी बने राकेश मिश्रा
जिला भाजपा डिजिटल संवाद प्रभारी बने राकेश मिश्रा

संसू, आदित्यपुर : करोना काल चलने तक भाजपा सोशल संवाद, डिजिटल संवाद और वर्चुअल संवाद के जरिए अपना कार्यक्रम चलाएगी। इसके लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने राकेश मिश्रा को सरायकेला-खरसावा जिला भाजपा डिजिटल संवाद प्रभारी और स्वपनिल सिंह को सहप्रभारी मनोनीत किया है। सूत्रों के मुताबिक, जिला भाजपाध्यक्ष की घोषणा राज्यसभा चुनाव (19 जून) के बाद होने की संभावना है। नवनियुक्त जिला डिजिटल संवाद प्रभारी ने सावन गुप्ता, संतोष साहू को आदित्यपुर मंडल भाजपा डिजिटल संवाद प्रभारी बनाया है। इसी तरह अमित श्रीवास्तव, दीपक सिंह को आरआइटी, अमित सिंहदेव, राकेश प्रमाणिक को गम्हरिया पूर्व, हीरालाल सत्पती, अक्षय पंडा को गम्हरिया पश्चिम, पंकज साव, कुणाल साहू को सरायकेला नगर, कर्मवीर महाकुड़ श्याम सुंदर गोप को राज नगर पूर्व, प्रमोद महतो, मनसा लोहार को राजनगर पश्चिम, आदित्य नायक, शंभू राउत को खरसावां, रमेश महतो, रावतो हाइबुरु को खरसावां पूर्व, सुभाष महतो, धर्मेद्र प्रधान खरसावां पश्चिम, सत्येंद्र कुम्हार दिनेश महतो को कुचाई, राजेंद्र प्रधान, मुकेश पंडा को सरायकेला पूर्व, मनोहर गोस्वामी, विकास महतो को ईचागढ़, नंदलाल महतो, विकास महतो को कुकड़ू, दिलीप महतो, हकायु कुम्हार को नीमडीह पश्चिम, विपूल सिंह, भीम महतो को नीमडीह पूर्व, उज्जवल कुमार, धनंजय मंडल को चौका, दिवाकर सिंह, परमेश्वर को चांडिल मध्य मंडल का डिजिटल प्रभारी बनाया है।

chat bot
आपका साथी