स्थापना दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन

झारखंड स्थापना दिवस पर गुरुवार को राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने वीर शहीदों को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:11 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 06:11 PM (IST)
स्थापना दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन
स्थापना दिवस पर वीर शहीदों को किया नमन

संवाद सूत्र, राजनगर : झारखंड स्थापना दिवस पर गुरुवार को राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों की ओर से राजनगर मुख्य बाजार स्थित वीर शहीद सिदो-कान्हू को नमन किया गया। लोगों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर दिशोम जाहेरगढ़ समिति के अध्यक्ष बीजू बास्के ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के साथ साथ आज उन अमर शहीदों को याद करने का दिन है जिनके बलिदान और संघर्ष के बदौलत झारखंड मिला है। झारखंड अलग हुए साल बीत गए, लेकिन दुर्भाग्य की बात है आज भी झारखंड में आदिवासी मूलवासियों का समुचित विकास नहीं हुआ है। उन्हें इस राज्य में उनकी हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलो झानो जैसे अमर शहीदों के सपनों का झारखंड बनेगा तभी इस प्रदेश में खुशहाली आएगी। इस दौरान झाविमो के प्रखंड अध्यक्ष सीताराम हांसदा, कृष्णा प्रधान, मंगल टुडू, चैतन्य हांसदा, एएसआई शशिभूषण गोप, सतीलाल हांसदा, रजनीकांत महतो, नरेंद्र महतो, मोहनलाल सोरेन, नारायण मुर्मू, धानु टुडू, चंद्र मुर्मू, सिदो मुर्मू, मंगल सोरेन, कमलेश्वर महतो आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी